रोजे में दिनभर नहीं लगेगी प्यास और न होगी कमजोरी, सहरी में भूलकर भी न खाएं ये 3 चीजें

रमजान के रोजे में प्यास और कमजोरी से बचने के लिए सही खान-पान जरूरी है. जानिए सहरी में किन 3 चीजों से परहेज करना चाहिए और दिनभर खुद को हाइड्रेटेड रखने के आसान तरीके.

Ramadan Health Tips: रमजान के पाक महीने में रोजा रखना इबादत का काम है, लेकिन चिलचिलाती धूप और लंबे समय तक भूखे-प्यासे रहने से शरीर में कमजोरी और पानी की कमी हो सकती है. अक्सर सहरी में गलत चीजों का चुनाव हमें दिनभर परेशान करता है. अगर आप चाहते हैं कि आपको पूरे दिन प्यास न सताए और आप एनर्जेटिक महसूस करें, तो अपनी सहरी की थाली पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. डाइटिशियन श्रेया सिंह के अनुसार, कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें सहरी में खाने से प्यास ज्यादा लगती है. आज हम आपको उन्हीं 3 चीजों के बारे में बताएंगे जिनसे आपको परहेज करना चाहिए. इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने रोजे को सेहतमंद और आसान बना सकते हैं.

ज्यादा नमक और मसालेदार खाना

सहरी में बहुत ज्यादा नमक या चटपटे मसालों वाला खाना खाने से बचना चाहिए. डाइटिशियन श्रेया सिंह कहती हैं कि नमक शरीर से पानी को जल्दी सोख लेता है. इसकी वजह से आपको रोजे के दौरान सामान्य से कहीं ज्यादा प्यास महसूस होने लगती है.

चाय और कॉफी

बहुत से लोग सहरी के बाद नींद भगाने के लिए चाय या कॉफी पीते हैं. डाइटिशियन श्रेया सिंह के अनुसार, कैफीन वाली चीजें शरीर को डिहाइड्रेट करती हैं. ये आपके शरीर से पानी को बाहर निकाल देती हैं, जिससे दिनभर गले में खुश्की और प्यास बनी रहती है.

ज्यादा मीठी चीजें और कोल्ड ड्रिंक्स

सहरी में मिठाई या मीठे शरबत का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. डाइटिशियन श्रेया सिंह बताती हैं कि ज्यादा चीनी खाने से शरीर में एनर्जी लेवल अचानक बढ़ता है और फिर तेजी से गिर जाता है. इससे रोजेदार को दिन के समय बहुत जल्दी कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है.

रोजे में प्यास और कमजोरी से बचने के उपाय

  • सहरी में दही जरूर खाएं: दही पेट को ठंडा रखता है और इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन में मदद करते हैं. सहरी में एक कटोरी दही खाने से दिनभर प्यास कम लगती है.
  • पानी धीरे-धीरे पिएं: इफ्तार से लेकर सहरी के बीच एक साथ बहुत सारा पानी पीने की गलती न करें. थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर पानी पीते रहें ताकि शरीर में नमी बनी रहे.
  • फाइबर वाली चीजें शामिल करें: अपने खाने में दलिया, ओट्स या साबुत अनाज जैसी चीजें शामिल करें. ये चीजें धीरे-धीरे पचती हैं और आपको लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं होने देतीं.

ये भी पढ़ें: Best Iftar Recipes 2026: तला-भुना खाकर हो गए हैं परेशान? इफ्तार में बनाएं ये 5 झटपट और टेस्टी प्रोटीन से भरपूर डिशेज

ये भी पढ़ें: Energy Foods for Sehri: सहरी में शामिल करें ये 2 सुपरफूड्स, 14 घंटे के रोजे में भी शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी ताकत

ये भी पढ़ें: Hydration Tips for Ramadan: इफ्तार से सहरी तक पानी पीने का सही तरीका जान लें, शरीर में कभी नहीं होगी डिहाइड्रेशन की समस्या

ये भी पढ़ें: Ramadan 2026: इफ्तार और सेहरी के लिए 5 हेल्दी डाइट टिप्स, दिनभर रहेंगे फ्रेश

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >