Raksha Bandhan Outfit Ideas: रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ भाई की कलाई पर रेशम का धागा यानी राखी बांधने का दिन नहीं होता है. यह दिन हर बहन के लिए बहुत ही अच्छे से सजने-संवरने और अपने भाई के साथ मिलकर खुशियां मनाने का भी एक खास मौका होता है. इस दिन घर पर पूजा-पाठ होती है और दूर-दूर से रिश्तेदार भी आते हैं. बहनें रक्षाबंधन के लिए इसलिए भी एक्साइटेड रहती हैं क्योंकि इस दिन उन्हें अच्छे से तैयार होकर ढेर सारी तस्वीरें खिंचाने का मौका मिलता है. ऐसे में हर लड़की और महिला यही चाहती है कि वह सबसे सुंदर, अलग और ट्रेंडी दिखे.
अगर आप भी ऐसा ही चाहती हैं लेकिन आपको समझ में नहीं आ रहा है कि इस दिन क्या पहनें, तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है. आज हम आपके लिए 5 ऐसे बेहद आसान, सुंदर और सुपर कम्फर्टेबल आउटफिट्स लेकर आए हैं, जिन्हें पहनकर आप बिना किसी झंझट के बहुत प्यारी और सुंदर दिखेंगी.
आजकल ट्रेंड में है लाइट और ट्रेंडी शरारा सूट
जब आप थोड़ा रिसर्च करेंगी तो आपको यह समझ में आएगा कि आजकल शरारा सूट काफी ट्रेंड में चल रहा है. यह देखने में जितना स्टाइलिश लगता है, पहनने में उतना ही कम्फर्टेबल भी होता है. अगर आपको रक्षाबंधन के दिन घर का काम करना है या फिर बाहर धूप में निकलना है, तो आपके लिए कॉटन या फिर जॉर्जेट का शरारा सबसे बेस्ट चॉइस साबित हो सकता है. इस पर अगर फ्लोरल प्रिंट हो, तो यह दिखने में और भी ज्यादा सुंदर लगने लगता है. इसके साथ अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए कानों में छोटी-सी झुमकी और पैर में सिंपल जूती पहन लें. सिर्फ इतना करते ही आपका लुक एकदम फ्रेश और कूल लगने लगेगा.
ये भी पढ़ें: भाई-बहन की जोड़ी लगेगी सबसे प्यारी और खास, रक्षाबंधन पर ट्राई करें ये स्टाइलिश ट्विनिंग आउटफिट आइडियाज
ऑल-टाइम फेवरेट अनारकली सूट
जब बात आती है ऐसे फैशन की जो कभी भी आउटडेटेड न लगे, तो ऐसे में सबसे पहला नाम आता है अनारकली सूट का. अगर आप इस रक्षाबंधन एकदम प्रॉपर और ट्रेडिशनल लुक अपनाना चाहती हैं, तो अनारकली सूट आपकी पहली पसंद होना चाहिए. रक्षाबंधन जैसे स्पेशल दिन के लिए हल्के रंग जैसे कि पेस्टल पिंक, लेमन येलो या पिस्ता ग्रीन कलर सबसे बेहतरीन चॉइस साबित होते हैं. इसके साथ दुपट्टे को एक कंधे पर डाल लें और बालों की सिंपल-सी चोटी बना लें. यकीन मानिए, इस लुक में आपकी फोटो बहुत ही बढ़िया आएगी.
साड़ी पसंद है तो रंग-बिरंगी लेहरिया या बांधनी साड़ी
अगर आपको साड़ी पहनना अच्छा लगता है या फिर शादी के बाद यह आपका अपने भाई के साथ पहला रक्षाबंधन है, तो ऐसे में लेहरिया या बांधनी साड़ी आपके लिए सबसे सही चॉइस रहेगी. राजस्थान और गुजरात की ये साड़ियां बहुत ही रंग-बिरंगी और हल्की होती हैं जिस वजह से इन्हें कैरी करना बहुत आसान होता है. आप लाल, पीले या हरे रंग की बांधनी साड़ी के साथ किसी दूसरे कॉन्ट्रास्ट रंग का ब्लाउज पहन सकती हैं. साथ में कानों में बड़े झुमके और माथे पर एक छोटी-सी बिंदी लगा लें, आपका लुक पूरा हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर बहन को क्या दें तोहफा? बजट में मिलने वाले ये गिफ्ट चेहरे पर ला देंगे प्यारी सी मुस्कान
ट्राय करें सिंपल कुर्ती, प्लाजो और हैवी दुपट्टा
अगर आप उन लड़कियों में से हैं जिन्हें बहुत ज्यादा सजना-संवरना अच्छा नहीं लगता है और आप बिल्कुल सिंपल रहना पसंद करती हैं, तो यह ऑप्शन आपके लिए सबसे परफेक्ट साबित हो सकता है. अपनी अलमारी से कोई भी अच्छी स्ट्रेट कुर्ती निकालें और उसे मैचिंग प्लाजो के साथ पहन लें. अब इस सिंपल लुक में त्यौहार वाली रंगत लाने के लिए इसके साथ कोई सुंदर-सा हैवी या बनारसी दुपट्टा ले लें. ये कपड़े दिनभर पहनने में बहुत कम्फर्टेबल रहते हैं और इनके साथ मेटल या सिल्वर ज्वेलरी बहुत प्यारी लगती है.
इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए क्रॉप टॉप और स्कर्ट
अगर आप हर बार सिर्फ सूट और साड़ी पहनकर बोर हो चुकी हैं और रक्षाबंधन पर कुछ बिल्कुल नया और मॉडर्न ट्राई करना चाहती हैं, तो क्रॉप टॉप और स्कर्ट का यह कूल कॉम्बिनेशन आपके लिए परफेक्ट है. इसके लिए आप नीचे एक लंबी घेरदार स्कर्ट पहनें और ऊपर एक मैचिंग या प्लेन क्रॉप टॉप. अगर आप चाहें तो ऊपर से एक हल्का श्रग भी डाल सकती हैं. यह लुक आपको मॉडर्न भी बनाएगा और त्यौहार के हिसाब से देसी टच भी देगा.
