Rajasthani Kadhi Dhokla Recipe: आज नाश्ते में बनाएं कुछ नया - बाजरे के आटे, हरी मेथी और हरे प्याज का स्वादिष्ट ढोकला

Rajasthani Kadhi Dhokla Recipe: बाजरे के आटे, हरी मेथी और हरे प्याज से बने नरम ढोकले और गरमा-गरम राजस्थानी कढ़ी की हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी, सर्दियों के लिए परफेक्ट देसी डिश.

Rajasthani Kadhi Dhokla Recipe: सर्दियों के मौसम में अगर आप कुछ हेल्दी, और पारंपरिक खाना ट्राई करना चाहते हैं, तो राजस्थानी स्टाइल बाजरे के आटे, हरी मेथी और हरे प्याज से बने ढोकले और गरमा-गरम कढ़ी एक बेस्ट ऑप्शन हैं. राजस्थान की यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद से भरपूर है, बल्कि पोषण में भी लबालब है. सर्द रातों में बाजरा शरीर को गर्म रखता है, मेथी पाचन सुधारती है और हरा प्याज स्वाद बढ़ाता है.

Rajasthani Kadhi Dhokla Recipe: राजस्थानी बाजरे के आटे, हरी मेथी और हरे प्याज के ढोकले के साथ गरमा-गरम कढ़ी – सर्दियों के लिए परफेक्ट देसी रेसिपी

सामग्री – ढोकले के लिए

  • बाजरे का आटा – 1 कप
  • बारीक कटी हरी मेथी – 1/2 कप
  • कटा हरा प्याज – 1/2 कप
  • दही – 1/2 कप
  • अदरक-हरी मिर्च पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच
  • ईनो/फ्रूट साल्ट – 1/2 छोटा चम्मच
  • पानी – जरूरत अनुसार

कढ़ी के लिए

  • दही – 1 कप
  • बेसन – 2 बड़े चम्मच
  • नमक, हल्दी – स्वादानुसार
  • करी पत्ता, राई, जीरा – तड़के के लिए
  • साबुत लाल मिर्च – 2
  • घी – 1 बड़ा चम्मच

बाजरे के आटे, हरी मेथी और हरे प्याज से बनाएं स्वादिष्ट ढोकला नोट करें आसान रेसिपी

सबसे पहले एक बाउल में बाजरे का आटा, मेथी, हरा प्याज, दही, मसाले और पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. अंत में ईनो डालकर हल्का सा मिलाएं. इस Mixture को ग्रीस की हुई थाली में डालकर स्टीमर में 15–18 मिनट तक भाप में पकाएं. ठंडा होने पर टुकड़ों में काट लें.

अब कढ़ी के लिए दही और बेसन को अच्छे से फेंट लें. इसमें पानी और मसाले मिलाकर उबालें. 10–12 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. एक पैन में घी गरम करें, राई, जीरा, करी पत्ता और लाल मिर्च का तड़का लगाकर कढ़ी में डाल दें.

गरमा-गरम कढ़ी में बाजरे के ढोकले डालकर सर्व करें. देसी स्वाद का असली मजा यहीं है.

यह भी पढ़ें: Rajasthani Mirchi Vada Recipe: नाश्ते में बनाएं राजस्थानी मिर्ची वड़ा, कुरकुरा और चटपटा स्वाद के लिए नोट करें ये रेसिपी

यह भी पढ़ें: Kurkure Veg Appe Recipe: नाश्ते के लिए ट्राई करें कुरकुरे वेज अप्पे – सभी खाएंगे बड़े मजे से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >