एक बार नजर पड़ी तो दिल आ जाएगा, लाल से मरून तक देखें रेनड्रॉप बैंगल्स के खूबसूरत डिजाइन

Raindrop Bangle Designs: चूड़ियों में कुछ नया और खूबसूरत ट्राई करना चाहती हैं? रेनड्रॉप बैंगल्स के ये डिजाइन आपके हाथों को स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ हर आउटफिट की खूबसूरती भी बढ़ा सकते हैं.

Raindrop Bangle Designs: चूड़ियां महिलाओं के श्रृंगार का खास हिस्सा हैं. शादी हो, त्योहार हो या कोई छोटा सा फंक्शन, चूड़ियां पहनने से हाथ और भी सुंदर लगते हैं. बाजार में हर तरह की चूड़ियां मिल जाती हैं और समय के साथ इनके डिजाइन भी बदलते रहते हैं. इन दिनों रेनड्रॉप बैंगल्स भी काफी पसंद की जा रही हैं. इन चूड़ियों में लगे चमकदार स्टोन बारिश की बूंदों जैसे नजर आते हैं. यही वजह है कि इनका लुक बाकी चूड़ियों से थोड़ा अलग दिखता है. इन्हें साड़ी, लहंगे या किसी भी ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ पहना जा सकता है. अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इन रेनड्रॉप बैंगल्स डिजाइन पर नजर डाल सकती हैं.

गोल्डन चूड़ियों के साथ लाल रेनड्रॉप बैंगल्स

लाल रेनड्रॉप बैंगल्स की सांकेतिक तस्वीर, PC -Social Media

लाल रेनड्रॉप बैंगल्स को गोल्डन चूड़ियों के साथ पहनने पर हाथ बहुत सुंदर लगते हैं. इनका चमकदार लुक ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ अच्छा लगता है. साड़ी हो या लहंगा, त्योहार या किसी खास दिन के लिए यह सेट आसानी से पहना जा सकता है.

कुंदन कंगन के साथ रेनड्रॉप बैंगल्स

कुंदन कंगन के साथ रेनड्रॉप बैंगल्स की सांकेतिक तस्वीर, PC -AI

अगर आपको थोड़ा भरा हुआ चूड़ी सेट पसंद है, तो कुंदन वाले कंगन के साथ रेनड्रॉप बैंगल्स पहन सकती हैं. फूलों वाले डिजाइन के कुंदन कंगन और चमकदार रेनड्रॉप बैंगल्स साथ में काफी अच्छे लगते हैं. इस तरह का सेट शादी या किसी फंक्शन में आपके हाथों को सुंदर लुक दे सकता है.

मरून चूड़ियों के साथ रेनड्रॉप बैंगल्स

मरून रंग की कांच की चूड़ियों के साथ बारिश की बूंदों जैसे स्टोन वाली रेनड्रॉप बैंगल्स काफी प्यारी लगती हैं. इसके साथ घुंघरू लगे चौड़े कंगन भी पहने जा सकते हैं. यह पूरा सेट हाथों को एक सुंदर और रॉयल लुक देता है. आप इसे अपनी साड़ी या लहंगे के रंग से मिलाकर भी पहन सकती हैं.

रेनड्रॉप बैंगल्स को ऐसे करें स्टाइल

रेनड्रॉप बैंगल्स को आप अकेले भी पहन सकती हैं या फिर कांच की चूड़ियों और कंगन के साथ मिला सकती हैं. कपड़ों के रंग के हिसाब से बैंगल्स चुनें, तो पूरा लुक और भी अच्छा लगेगा. लाल, मरून, हरे या दूसरे रंगों में इन्हें अपनी पसंद के हिसाब से ट्राई किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: साड़ी के साथ जचेंगे ये सोने के झुमके, लुक में लग जाएगा चार चांद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >