घर से निकलते ही शुरू हो गई बारिश और छाता भी नहीं है? ये 3 ट्रिक्स आएंगी काम

Rain Without Umbrella: बारिश का मौसम आते ही अचानक बारिश शुरू होने की परेशानी बढ़ जाती है. अगर आपके पास छाता न हो, तो कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप बारिश से काफी हद तक बच सकते हैं. जानें कुछ ट्रिक्स.

Rain Without Umbrella: बारिश का मौसम आते ही अचानक बारिश शुरू होने की परेशानी बढ़ जाती है. कई बार ऑफिस, कॉलेज या किसी जरूरी काम से निकलते समय छाता साथ रखना याद नहीं रहता. रास्ते में बारिश शुरू होने पर समझ नहीं आता कि आगे जाएं या कहीं रुकें. अगर आपके साथ भी ऐसा हो जाए, तो कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप बारिश से काफी हद तक बच सकती हैं.

1. किसी छत वाली जगह पर रुक जाएं

अगर बारिश अचानक तेज हो जाए और आपके पास छाता न हो, तो सबसे पहले किसी सुरक्षित और छत वाली जगह पर रुकें. दुकान का शेड, बस स्टॉप, मेट्रो स्टेशन या पेट्रोल पंप जैसी जगह काम आ सकती है. अगर आपको आगे जाना जरूरी है, तो बारिश थोड़ी कम होने का इंतजार करें. इसके बाद एक ढकी हुई जगह से दूसरी जगह तक आगे बढ़ सकती हैं.

2. बैग में रखें जरूरी सामान सुरक्षित

बारिश में सिर्फ कपड़े ही नहीं, बैग के अंदर रखा सामान भी गीला हो सकता है. इसलिए मोबाइल, वॉलेट, जरूरी कागज और इलेक्ट्रॉनिक सामान को प्लास्टिक कवर या वाटरप्रूफ पाउच में रखना अच्छा रहता है. अगर अचानक बारिश शुरू हो जाए, तो बैग को शरीर के आगे की तरफ पकड़ सकती हैं. इससे सामने का हिस्सा कुछ हद तक बारिश से बच सकता है.

3. पानी भरी सड़क पर तेज न चलें

बारिश शुरू होते ही जल्दी पहुंचने के चक्कर में तेज चलना या भागना सही नहीं है. सड़क पर पानी जमा होने से रास्ता ठीक से दिखाई नहीं दे सकता है. इसलिए धीरे चलें और पानी वाली जगह से बचकर निकलें. साथ ही सड़क पर चल रहे वाहनों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें, ताकि उनके गुजरने से पानी के छींटे न आएं.

बारिश में छाता न हो तो इन बातों का रखें ध्यान

  • मोबाइल और जरूरी कागजों को वाटरप्रूफ पाउच में रखें.
  • बैग को बारिश से बचाने की कोशिश करें.
  • तेज बारिश में किसी सुरक्षित छत वाली जगह पर रुकें.
  • पानी जमा सड़क पर सावधानी से चलें.
  • वाहनों के बहुत पास से निकलने से बचें.
  • बारिश कम होने के बाद ही आगे बढ़ना बेहतर है.

यह भी पढ़ें: 20 लीटर की पानी वाली केन जम गई है गंदगी? ऐसे करें अंदर से अच्छी तरह साफ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >