सिर्फ 10 मिनट में दिमाग हो जाएगा सुपर एक्टिव, हर सुबह अपनाएं ये 4 आसान आदतें

Morning Tips: इस आर्टिकल में सुबह की कुछ आसान और असरदार आदतों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अपनाकर आप अपने दिमाग को जल्दी एक्टिव और फ्रेश बना सकते हैं. ये छोटे-छोटे बदलाव आपकी एनर्जी, फोकस और दिनभर की प्रोडक्टिविटी को बेहतर करने में मदद करते हैं.

Morning Tips: क्या आपने कभी यह महसूस किया है कि सुबह उठते ही आपका दिमाग काफी ज्यादा सुस्त लग रहा हो या फिर आपका मन किसी भी काम में न लग रहा हो? कई बार नींद पूरी होने के बावजूद भी आपके साथ ऐसा हो सकता है, जिससे आपके दिन की शुरुआत भी धीमी लगने लगती है. अगर आपको नहीं पता तो बता दें सुबह के समय हमारे दिमाग की एनर्जी और फोकस को सेट करने में काफी मदद करता है. अगर आप इस समय सही आदतें अपनाते हैं, तो आपक दिमाग कुछ ही मिनटों में हाइपर एक्टिव हो जाता है और पूरे दिन प्रोडक्टिव बना रहता है. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं. तो चलिए दिमाग को एक्टिव करने वाली इन सुबह की आदतों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

सुबह उठते ही पानी पीने की आदत

आपको हर सुबह उतने के बाद ही एक से दो ग्लास ठंडा पानी पीना चाहिए. आपकी सेहत के लिए इसे काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. रातभर पानी नहीं पीने की वजह से आपका शरीर डीहाइड्रेटेड रहता है, जिस वजह से भी आपका दिमाग ज्यादा सुस्त महसूस करता है. जब आप पानी पीते हैं तो आपके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और आपका दिमाग भी इंस्टैंटली फ्रेश महसूस करने लगता है. अगर आप अपने दिमाग को एक्टिव करना चाहते हैं, तो यह सबसे असरदार तरीका साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट वर्कआउट करना सही है या गलत? जान लें आपकी बॉडी पर इसका असर

लाइट एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग

आपको हर सुबह उठकर कम से कम 10 से 15 मिनट लाइट एक्सरसाइज या फिर स्ट्रेचिंग जरूर करनी चाहिए. यह सिर्फ आपके शरीर के लिए ही नहीं, बल्कि आपके दिमाग को भी एक्टिव रखने में काफी मदद करता है. जब आप स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज करते हैं, तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर और साथ ही दिमाग तक ऑक्सीजन भी ज्यादा पहुंचने लगता है. आप अगर चाहें तो सुबह के समय वॉकिंग, योगा या फिर लाइट स्ट्रचिंग को अपनी रूटीन में शामिल कर सकते हैं. यह नींद और आलस को दूर करने में भी काफी मदद करती है.

गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस

सुबह उठकर आपको कुछ देर गहरी सांसें लेने की प्रैक्टिस करनी चाहिए. ऐसा करने से आपका दिमाग सिर्फ शांत नहीं रहता है, वह ज्यादा एक्टिव भी हो जाता है. जब आप धीरे-धीरे सांस लेते और छोड़ते हैं, तो आपका स्ट्रेस कम होता है और साथ ही फोकस बढ़ने लगता है. यह तरीका उन लोगों के लिए बेस्ट होता है जो सुबह उठते ही स्ट्रेस महसूस करते हैं.

लाइट और हेल्दी ब्रेकफास्ट करना

आप सुबह के नाश्ते में क्या खाते हैं, यह आपके दिमाग पर काफी गहरा असर डालता है. अगर आप एक सही और हेल्दी ब्रेकफास्ट नहीं करेंगे तो आपका दिमाग जल्दी ही थक जाता है. आपको अपने नाश्ते में हर दिन फल, दूध, ओट्स और इस तरह की लाइट चीजों को शामिल करना चाहिए. डाइट में शामिल की गयी ये चीजें आपके दिमाग को एनर्जी देती हैं और सोचने-समझने की कैपेसिटी को बेहतर बनाती है.

ये भी पढ़ें: जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी नहीं घट रहा वजन? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >