शाम की छोटी भूख के लिए बेस्ट है ये स्नैक, घर पर मिनटों में बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी पोटैटो स्माइलीज

Potato Smileys: अगर आपके घर में भी बच्चे रोज कुछ नया और मजेदार खाने की डिमांड करते हैं, तो यह रेसिपी उनके दिन को खास बना सकती है. बाहर मिलने वाले स्नैक्स को भूलकर बच्चे जब घर पर बने ये क्यूट और टेस्टी स्माइलीज खाएंगे, तो बार-बार इन्हें बनाने की जिद जरूर करेंगे.

Potato Smileys: अगर आपके बच्चे भी शाम होते ही कुछ यूनिक और मजेदार खाने की जिद करने लगते हैं, तो आपको उनके लिए घर पर ही पोटैटो स्माइलीज बनाना चाहिए. यह एक ऐसी रेसिपी है जिसे देखते ही बच्चों के चेहरे पर मुस्कान अपने आप आ जाती है. आप सभी ने कभी न कभी पैक्ड फ्रोजन स्माइलीज तो जरूर ही खाए होंगे, लेकिन घर पर बने इन फ्रेश और क्रिस्पी स्माइलीज का स्वाद आपको अपना फैन बना सकता है. इस डिश की सबसे खास बात है कि इसे तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगता है और यह मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाती है. सॉफ्ट आलू, बिलकुल ही कम मसाले और क्रिस्पी टेक्सचर होने की वजह से आपके बच्चे इन्हें हर दिन खाने की जिद करने लगते हैं. आप अगर चाहें तो शाम की चाय के साथ इन पोटैटो स्माइलीज को पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

पोटैटो स्माइलीज बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 4 मीडियम साइज के उबले आलू
  • 1 कप कॉर्न फ्लोर
  • 2 बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स
  • आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक अपने स्वादानुसार
  • आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
  • फ्राई करने के लिए तेल

यह भी पढ़ें: टिफिन से लेकर इवनिंग स्नैक तक, हर मौके के लिए बेस्ट है पास्ता कटलेट, जानें आसान रेसिपी

पोटैटो स्माइलीज बनाने की आसान रेसिपी

  • पोटैटो स्माइलीज बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे. बता दें ये आलू जितने स्मूद होंगे, स्माइलीज उतने ही अच्छे बनेंगे.
  • इसके बाद मैश किए हुए आलू में कॉर्न फ्लोर, ब्रेड क्रम्ब्स, नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च और चाट मसाला डालें. इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर सॉफ्ट आटा जैसा मिश्रण तैयार कर लें.
  • अब इस मिश्रण को बेलन की मदद से हल्का मोटा बेल लें और इसके बाद किसी गोल ढक्कन या कुकी कटर से राउंड शेप में काट लें. इसके बाद स्ट्रॉ की मदद से दो आंखें बनाएं और चम्मच की मदद से स्माइल बना दें.
  • इन तैयार स्माइलीज को 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. जब आप ऐसा करेंगे तो वे तलते समय टूटेंगे नहीं और ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे.
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर स्माइलीज को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें. अगर आप चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में भी बना सकते हैं. अब आप इन्हें टोमैटो सॉस या फिर मेयोनीज के साथ सर्व कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: घर पर ही आसानी से बनाएं बाजार जैसा खट्टा-मीठा आम पापड़, स्वाद ऐसा कि बचपन की आ जाएगी याद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >