Poha Appe Recipe: न मैदा और न ज्यादा तेल! सिर्फ पोहे और सूजी से बनाएं सुपर क्रिस्पी और सॉफ्ट अप्पे

Poha Appe Recipe: पोहा अप्पे एक हेल्दी, क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक है जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. यह बच्चों के टिफिन, नाश्ते और शाम की चाय के साथ एकदम परफेक्ट रेसिपी है. चलिए जानते हैं इसकी क्विक रेसिपी.

Poha Appe Recipe: अगर आप हर रोज एक जैसी नाश्ते की डिश खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो पोहा अप्पे आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह रेसिपी हेल्थ और टेस्ट दोनों का यूनिक कॉम्बिनेशन है. पोहे और सूजी से बने ये छोटे-छोटे बॉल्स बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं, जिन्हें बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई बहुत पसंद करता है. खास बात यह है कि इसमें तेल बहुत कम लगता है, जिससे यह डिश हल्की और डाइजेस्टिव बन जाती है. तो चलिए जानते हैं पोहा अप्पे बनाने का आसान तरीका.

पोहा अप्पे बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप पोहा, पतला वाला
  • आधा कप सूजी
  • आधा कप दही
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 गाजर कद्दूकस किया हुआ
  • 1 से 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • अदरक का छोटा टुकड़ा कसा हुआ
  • कुछ करी पत्ते बारीक कटे हुए
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • आधा टीस्पून हल्दी पाउडर
  • आधा टीस्पून जीरा
  • 1 पैकेट ईनो या आधा टीस्पून बेकिंग सोडा
  • तेल अप्पे बनाने के लिए

यह भी पढ़ें: Sabudana Salad Recipe: पूरे दिन रहेंगे एक्टिव और एनर्जेटिक! मिनटों में तैयार करें चटपटा और हेल्दी साबूदाना सलाद

यह भी पढ़ें: Suji Chocolate Pancake Recipe: पूरे दिन रहेगी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, सॉफ्ट और फ्लफी सूजी चॉकलेट पैनकेक के साथ करें दिन की शुरुआत

पोहा अप्पे बनाने की विधि

  • सबसे पहले पोहा को अच्छी तरह धोकर 5 मिनट के लिए भिगो दें. जब पोहा सॉफ्ट हो जाए तो इसका पानी निचोड़कर एक बाउल में निकाल लें.
  • इसके बाद भीगे हुए पोहे में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें प्याज, गाजर, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ते, हरा धनिया और सभी मसाले जैसे कि नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा डालें. इन सभी को मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें.
  • अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं. इस बात का ख्याल रखें बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा.
  • अब बैटर में ईनो या बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथ से मिला लें. ऐसा करने से बैटर फूला हुआ और हल्का हो जाएगा.
  • अब अप्पे पैन को गैस पर रखकर गर्म करें और हर खाने वाले हिस्से में थोड़ा सा तेल डालें और इसके बाद तैयार बैटर को हर स्लॉट में भरें. अब धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट इसे पकाएं और फिर चम्मच की मदद से पलटकर दूसरी तरफ भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेंकें.
  • गरमा-गरम पोहा अप्पे को हरी चटनी, नारियल चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Mix Veg Hung Curd Sandwich Recipe: ब्रेकफास्ट ऐसा जिसे खाकर बच्चे खुशी-खुशी जाएंगे स्कूल, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं मिक्स वेज हंग कर्ड सैंडविच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >