Matar Masala Oats Recipe: 15 मिनट में तैयार होने वाला सबसे हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करे मन

Matar Masala Oats Recipe: अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाला ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो मटर मसाला ओट्स एक बेहतरीन चॉइस है. फाइबर से भरपूर ओट्स और प्रोटीन युक्त मटर से बनी यह रेसिपी सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाती है. चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

Matar Masala Oats Recipe: अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसा ट्रॉय करना चाहते हैं जो सिर्फ टेस्टी न हो बल्कि हेल्दी और मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाए तो मटर मसाला ओट्स आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जबकि मटर में प्रोटीन और बाकी सारे जरूरी न्यूट्रिएंट्स. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह महज 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. जब आप इसे ब्रेकफास्ट में खाते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है. अगर आपको डायबिटीज है या फिर आप अपनी फिटनेस का ख्याल रखना चाहते हैं तो भी आप इसे सीमित मात्रा में अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं मटर मसाला ओट्स बनाने की आसान रेसिपी.

मटर मसाला ओट्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप इंस्टेंट ओट्स
  • आधा कप हरी मटर उबली हुई
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • आधा छोटा चम्मच जीरा
  • एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 कप पानी
  • हरा धनिया डेकोरेट करने के लिए

यह भी पढ़ें: Mix Veg Crepes Recipe: पोहा और पराठे से हो गए बोर? ट्राय करें हेल्दी मिक्स वेज क्रीपीज, सुबह की एनर्जी डबल करने वाली ब्रेकफास्ट रेसिपी

मटर मसाला ओट्स बनाने की रेसिपी

  • मटर मसाला ओट्स बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही या पैन को गैस पर रखें और उसमें तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालें और चटकने दें. इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का गोल्डन होने तक भून लें. अब इसमें टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक वह सॉफ्ट न हो जाए.
  • अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर मसालों को अच्छे से मिला लें. इसके बाद उबली हुई हरी मटर डालें और 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं ताकि मटर मसालों का स्वाद अच्छी तरह सोख ले.
  • इसके बाद कड़ाही में इंस्टेंट ओट्स डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अब धीरे-धीरे इसमें पानी डालें और चलाते रहें ताकि ओट्स में गांठ न पड़े. अब इसे मीडियम आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं, जब तक ओट्स अच्छी तरह पककर गाढ़े न हो जाएं.
  • इसके बाद गैस बंद करें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें.
  • मटर मसाला ओट्स को एन्जॉय करने का बेस्ट तरीका है कि आप इसे गर्मागर्म ही सर्व करें. इसके साथ दही, नींबू का रस या हरी चटनी का कॉम्बिनेशन स्वाद को और बढ़ा देता है.

यह भी पढ़ें: Stuffed Poha Cutlet: बच्चों को बाहर का खाना भूलने पर मजबूर कर देगा यह स्नैक, टिफिन और शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >