Makhana Oats Upma Recipe: मखाना ओट्स उपमा से करें दिन की शुरुआत, हर उम्र के लिए परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट आइडिया

Makhana Oats Upma Recipe: यह मखाना ओट्स उपमा रेसिपी उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो सुबह के नाश्ते में कुछ जल्दी बनने वाला, हल्का और हेल्दी ऑप्शन चाहते हैं. मखाना और ओट्स का यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ लंबे समय तक पेट भरा रखता है, बल्कि वजन कंट्रोल और डायबिटीज फ्रेंडली डाइट में भी मदद करता है.

Makhana Oats Upma Recipe: अगर आप हर दिन इस कन्फ्यूजन में रहते हैं कि नाश्ते में ऐसा क्या खाया जाए जो न सिर्फ मिनटों में बनकर तैयार हो जाए, बल्कि पेट को भी लंबे समय तक भरा रखे, तो मखाना ओट्स उपमा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. मखाना और ओट्स दोनों को ही सुपरफूड माना जाता है. मखाना में प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जबकि ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं. इस डिश की सबसे खास बात यह है कि इसे तैयार करने में ज्यादा तेल की जरूरत नहीं पड़ती और इसे वे लोग भी खा सकते हैं जिन्हें डायबिटीज की समस्या है या जो अपना बढ़ा हुआ वजन कम करना चाहते हैं. सिर्फ इस बात का ख्याल रखें कि इसे सीमित मात्रा में ही खाएं, ताकि आपको इसका फायदा मिले न कि नुकसान. मखाना और ओट्स से बनी यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत का भी पूरा ख्याल रखती है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

मखाना ओट्स उपमा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • मखाना – 1 कप
  • ओट्स – 1 कप
  • राई – 1 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता – 8 से 10 पत्ते
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • गाजर और मटर – आधा कप या फिर ऑप्शनल
  • हल्दी – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 1 से 2 छोटे चम्मच
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • हरा धनिया – डेकोरेशन के लिए
  • नींबू का रस – थोड़ा सा

यह भी पढ़ें: Matar Dahi Kebab Recipe: कम तेल में बनाएं सुपर क्रिस्पी मटर दही कबाब, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी

मखाना ओट्स उपमा बनाने की रेसिपी

  • मखाना ओट्स उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में मखानों को बिना तेल के हल्का सा भून लें, जब तक वे क्रिस्पी न हो जाएं. भुनने के बाद इन्हें हाथ से हल्का सा तोड़ लें और अब उसी तरह ओट्स को भी सूखा भून लें ताकि उनका कच्चापन खत्म हो जाए.
  • अब एक कढ़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें और फिर इसमें राई डालें. जब राई चटकने लगे तो करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का सा भूनें. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालें और उसे हल्का गोल्डन होने तक भून लें. इसके बाद गाजर और मटर जैसी सब्जियां डालकर 2 से 3 मिनट पकाएं.
  • इसके बाद इसमें हल्दी और नमक डालें और फिर भुने हुए ओट्स और मखाना डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें और ढककर 3 से 4 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. जब मिश्रण अच्छी तरह सॉफ्ट और सूखा सा हो जाए तो गैस बंद कर दें.
  • लास्ट में ऊपर से नींबू का रस डालें और हरे धनिये से डेकोरेट करें.
  • मखाना ओट्स उपमा को आप नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Til Palak Paratha Recipe: आयरन और कैल्शियम का पावर कॉम्बो है ये पराठा, नाश्ते में खाएं और पूरे दिन रहें एनर्जेटिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >