Latte Tea Recipe: आजकल लोग चाय में भी कुछ नया और स्पेशल ढूंढने लगे हैं. ऐसी चाय जो न ज़्यादा तेज़ हो और न ही बहुत भारी बस क्रीमी, स्मूद और आराम देने वाली. लाटे टी इसी ट्रेंड का हिस्सा है. इसमें दूध की मात्रा ज़्यादा होती है, जिससे इसका स्वाद सॉफ्ट और कैफ़े जैसा लगता है. अगर आप रोज की चाय से थोड़ा हटकर कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं, तो लाटे टी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर इसे बना सकते हैं.
चाय बनाने के लिए जरूरी सामान
- दूध – 1 कप
- पानी – ½ कप
- चायपत्ती – 1 छोटा चम्मच
- चीनी – स्वादानुसार
- इलायची पाउडर – एक चुटकी
- दालचीनी पाउडर – एक चुटकी
लाटे टी बनाने का आसान तरीका
- एक पैन में पानी डालकर उबालें और उसमें चायपत्ती डाल दें. 1–2 मिनट तक उबलने दें.
- अब इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर 3–4 मिनट तक पकाएं.
- स्वाद के अनुसार चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
- अगर चाहें तो इलायची या दालचीनी पाउडर डालकर हल्की खुशबू आने तक उबालें.
- चाय को छानकर कप में डालें.
कैफे जैसा फोम कैसे बनाएं
गरम दूध को हैंड ब्लेंडर या जार में हल्का फेंट लें. तैयार फोम को चाय के ऊपर डालें, इससे लाटे टी बिल्कुल कैफे जैसी लगेगी.
यह भी पढ़ें: Bakery Style Waffle Recipe: घर पर ऐसे बनाएं बेकरी स्टाइल वॉफल्स, मांग-मांग कर खाएंगे बच्चे
