PHOTOS : रक्षाबंधन पर केन्द्र सरकार ने दी बहनों कों सौगात, 200 रुपये सस्ता हुआ घरेलू एलपीजी सिलेंडर

LPG Cylinder Price : रक्षाबंधन के उत्साह के बीच केन्द्र की मोदी सरकार ने बहनों को राहत वाली सौगात दी है. उनकी रसोई में घरेलू एपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में एलपीजी सिलेंडर के दाम कम करने का फैसला लिया गया है.

केंद्रीय कैबिनेट ने उज्जवला योजना के तहत घरेलू सिलेंडर में 400 रुपये की सब्सिडी को अपनी मंजूरी दी है.

रक्षाबंधन के उत्साह के बीच केन्द्र की मोदी सरकार ने बहनों को राहत वाली सौगात दी है. उनकी रसोई में घरेलू एपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती की है.

केन्द्रीय कैबिनेट ने उज्जवला योजना के तहत घरेलू सिलेंडर में 400 रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है. जबकि सभी उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सरकार ने 200 रुपये सब्सिडी देने का निर्णय लिया है.

केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार ने सभी उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 200 रुपये कम करने का फैसला किया है.

उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए अब प्रति एलपीजी सिलेंडर 400 रुपये का लाभ मिलेगा. केन्द्र सरकार उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नये मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देगी.

सरकार द्वारा दी गयी सब्सिडी का लाभ 12 रसोई गैस सिलेंडर पर मिल पाएगा. उसी तरह उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी को मिलने वाले 400 रुपये की सब्सिडी का लाभ भी 12 सिलेंडर तक ही मान्य होगा.

क्या है उज्जवला योजना: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 2016 में हुई थी. इसके तहत सरकार गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन देती है.

Also Read: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रस्ताव पारित किया, उभरते नए भारत का प्रतीक बताया

कैसे ले पाएंगे सब्सिडी का लाभ: सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आपका आधार गैस कनेक्शन से जुड़ा होना चाहिए. 200 रुपये की सब्सिडी 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर पर मिलती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Meenakshi Rai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >