Personal Finance: ये हैं एक हाउसवाइफ के लिए पैसे बचाने के स्मार्ट तरीके

Personal Finance: घर के खर्चों को चलाते हुए पैसे बचाना मुश्किल होता है. हाउसवाइव्स के लिए यह सबसे बड़ी परेशानी होती है. पर इससे निपटने के लिए भी कुछ तरीके होते हैं जिनका इस्तेमाल कर आप पैसे जरूर बचा पाएंगी.

Personal Finance: एक हाउसवाइफ के ऊपर पूरे घर को चलाने की जिम्मेदारी होती है और वही जानती है की घर के खर्चों को संभालना और पैसे बचाना कितना मुश्किल हो सकता है अगर आपको इसकी आदत न हो तो. ऐसे में जरूरी होता है की आप पैसों का सही तरीके से उपयोग करना जानती हो. अगर आप एक हाउसवाइफ हैं और आप चाहती हैं कि पैसों को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाए और कुछ पैसे भी बचा सके तो चिंता न करिए क्योंकि हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसी टिप्स जो आपको जरूर मदद करेंगी. यदि आप बचत करना चाहती हैं तो एक बजट बनाइये. इससे आपको स्पष्ट हो जाएगा कि आपके पास कितने पैसे हैं और कितना खर्च करना है. सबसे पहले आप यह लिख लें कि आपके पास कुल कितने पैसे हैं फिर इन्हें विभिन्न जरूरी खर्चों के हिसाब से बाँट लें जैसे पानी और बिजली बिल, राशन, बच्चों की स्कूल और ट्यूशन की फीस, इत्यादि. कोशिश करें कि आप पूरे महीने इस बजट के मुताबिक चलें. इससे आपको ऐसा नहीं लगेगा कि आपको पैसों की घटी हो रही है और आप इससे पैसे भी बचा पाएंगी. यह हमेशा ध्यान में रखें कि आप अपने खर्चों को लिखकर रखती हैं इससे आपको पता चलता है कि आपके पैसे कहां जा रहे हैं. इससे आपको पता चलता है कि कहां आपने जरूरत से ज्यादा खर्च किए हैं. इससे आप अगले महीने के लिए बचने की कोशिश कर सकती हैं. फिजूल के खर्च धीरे-धीरे बढ़ते जाते हैं और आपको पैसों की बचत करने से रोकते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >