Pav Bhaji Dosa: मुंबई की फेमस पाव भाजी तो आपने बहुत खाए होंगे लेकिन क्या कभी पाव भाजी डोसा को ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपको इसकी सिंपल रेसिपी बताते हैं. इस डोसे का स्वाद भी पाव भाजी की तरह ही मजेदार है. ब्रेकफास्ट के लिए यह बहुत ही बेस्ट ऑप्शन है. इसे आप जब चाहें फटाफट बनाकर सर्व कर सकते हैं. इसे आप नारियल की चटनी के साथ मजे लेकर खा सकते हैं. तो आइए आपको इसकी सिंपल वाली रेसिपी बताते हैं.
पाव भाजी डोसा बनाने की सामग्री
- 1/2 कप – सूजी
- 1/2 कप – चावल
- 2 – हरी मिर्च
- 1/4 चम्मच – बेकिंग सोडा
- 1 कप – आलू (उबले हुए)
- 1/2 कप – शिमला मिर्च (कटी हुई)
- 1 – प्याज (कटी हुई)
- 1 – टमाटर (कटा हुआ)
- 1 चम्मच – अदरक लहसुन का पेस्ट
- 2 चम्मच – पाव भाजी मसाला
- स्वादानुसार – नमक
- 3 चम्मच – तेल
यह भी पढ़ें: Onion Cheese Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वाद से भरपूर प्याज चीज पराठा, बहुत आसान है रेसिपी
पाव भाजी डोसा बनाने की विधि
- पाव भाजी डोसा बनाने के लिए एक बाउल में सूजी, चावल का आटा और बेकिंग सोडा डालकर पतला घोल तैयार कर लें.
- फिर आप प्याज, टमाटर, आलू और सब्जियों को छीलकर उबाल लें.
- अब एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करके पहले प्याज और फिर टमाटर डालकर हल्का ब्राउन होने तक फ्राई कर लें.
- इसके बाद एक कड़ाही में 1 चम्मच तेल गर्म करके चम्मच की मदद से उस पर डोसा बैटर फैला लें.
- फिर आप तैयार भाजी को इस बैटर के बीच में डाल दें.
- हल्का ब्राउन होने के बाद आप इस डोसे की रोटी को फोल्ड कर दें.
- अब आपका पाव भाजी डोसा बनकर तैयार हो चुका है.
- अब आप इसे सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: French Toast Recipe: बोरिंग ब्रेकफास्ट को करें बाय-बाय और ट्राई करें फ्रेंच टोस्ट, बच्चे खूब करेंगे पसंद
यह भी पढ़ें: Banana Methi Thepla: ब्रेकफास्ट का बदलना है स्वाद तो इस रेसिपी से फटाफट बना लें बनाना मेथी थेपला
