वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री को भोजन में मिला मरा हुआ कॉकरोच, इंडियन रेलवे ने दिया जवाब, तस्वीरें वायरल

हाल ही में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में परोसे गए खाने में कॉकरोच पाए जाने की घटना सामने आयी है. इस घटना पर इंडियन रेलवे ने जवाब भी दिया है. यात्री ने जब भोजन की तस्वीरें शेयर की तो वह काफी तेजी से सोशल मैया प्लैटफॉर्म्स पर वायरल होने लगीं.

Dead Cockroach in Food: हमें आये दिन ऑर्डर किये गए खाने से मरे हुए कॉकरोच या फिर छिपकली पाए जाने की घटनाएं सामने आती रही है. ऐसी ही एक घटना हाल ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से भी सामने आयी है. बता दें यह गड़बड़ी रेल यात्रियों को दिए जाने वाले पैक्ड फ़ूड में देखी गयी है. सामने आयी जानकारी के अनुसार जिस यात्री के साथ यह घटना घटी है वह रानी कमलापति से जबलपुर जंक्शन तक सफर कर रहे थे. यात्री को उस समय काफी तेज झटका लगा जब उन्होंने इंडियन रेलवे की तरफ से दिए गए पैक्ड फ़ूड में मरा हुआ कॉकरोच पाया. जैसे ही यात्री ने अपने भोजन में मरा हुआ कॉकरोच पाया उसने तुरंत उसकी तस्वीर क्लिक की और उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया. बाद में इन तस्वीरों को लोगों द्वारा काफी शेयर किया जाने लगा और ये तस्वीरें वायरल हो गयीं. तस्वीरों के वायरल होने पर इंडियन रेलवे ने उसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी. सामने आयी जानकारी के अनुसार, यात्री ने जबलपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद पश्चिम मध्य रेलवे में ऑफिशियल तौर पर कम्प्लेंट भी दर्ज कराई. शिकायत करने के करीबन दो दिनों बाद उन्होंने इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘X’ पर शेयर की.

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

वंदे भारत एक्सप्रेस में 1 फरवरी के दिन सफर कर रहे यात्री शुभेंदु केशरी की आंखें उस समय खुली की खुली रह गयी जब उन्होंने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) द्वारा परोसे गए पैक्ड फूड में मरा हुआ कॉकरोच देखा. उन्होंने भोजन की और उसके अंदर मरे हुए कॉकरोच की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर शेयर की. सामने आयी जानकारी के अनुसार शुभेंदु ने आईआरसीटीसी से नॉन-वेज थाली आर्डर किया था. इसी थाली में उन्हें मरा हुआ कॉकरोच मिला था. शुभेंदु ने इस थाली की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर भी शेयर की. इन तस्वीरों में आप मरा हुआ कॉकरोच भी देख सकते हैं. यात्री ने रेलवे द्वारा दिए जा रहे भोजन की क्वालिटी जबलपुर स्टेशन पर शिकायत दर्ज की और इसके साथ ही घटना की जानकारी देते हुए तस्वीरें भी शेयर की. तस्वीरों को शेयर करते हुए शुभेंदु ने लिखा कि, मैं 1/02/2024 को ट्रेन संख्या 20173 आरकेएमपी से जेबीपी तक यात्रा कर रहा था, उनके द्वारा दिए गए भोजन के पैकेट में मरा कॉकरोच देखकर मैं सदमे में आ गया था.


रेलवे ने दिया जवाब

घटना की जानकारी मिलते ही आईआरसीटीसी ने तुरंत ही इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी. ऑफिशियल्स ने यात्री के इस एक्सपीरियंस के लिए उनसे माफ़ी मांगी.आईआरसीटीसी ने आगे बताया कि, जिस कंपनी को खाना बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था उससे जुर्माना वसूला जा रहा है. आगे लिखते हुए आईआरसीटीसी कि, सर, आपको मिले एक्सपीरियंस के लिए हमें काफी खेद है. मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित सेवा प्रदाता पर भारी जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा, आगे ऐसा न हो, इसके लिए निगरानी मजबूत कर दी गई है.” मामला यहीं पर रुका नहीं, इंडियन रेलवे ने एक ट्ववीट भी जारी किया जिसमें उन्होंने शुभेंदु द्वारा किये गए ट्वीट एक जवाब दिया. ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, आपकी कंप्लेंट दर्ज कर ली गयी है और और कंप्लेंट नंबर आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये भेज दी गई है.

Also Read: Indian Railways: आईआरसीटीसी करा रहा मुन्नार और अलेप्पी की हसीन वादियों का दीदार, बस देना होगा इतना किराया
Also Read: Kashmir Tour: कश्मीर के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, मात्र इतने हजार रुपए में करें स्वर्ग का दीदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >