Parenting Tips: आपकी ये गलतियां बच्चों को बनाते हैं जिद्दी, समय रहते करें सुधार

Parenting Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपके बच्चे जिद्दी होते चले जाते हैं. आपको समय रहते इन गलतियों को सुधार लेना चाहिए.

Parenting Tips: आपके बच्चे का भविष्य कैसा होगा यह बात काफी हद तक उसे घर पर कैसी शिक्षा मिल रही है उसपर निर्भर करता है. अगर आप अपने बच्चे की परवरिश पर ध्यान दे रहे हैं तो यह सुनिश्चित हो सकता है की वह अपने जीवन में काफी सफल हो. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपकी कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आपने समय रहते नहीं सुधारा तो इनकी वजह से आपके बच्चे जिद्दी भी हो जाते हैं. तो चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बच्चों को नजरअंदाज करना

आपके बच्चे चाहते हैं कि आप उन्हें सुनें और समझें. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हम अपने कामों की वजह से या फिर किसी अन्य कारण से उन्हें और उनके जरूरतों को नजरअंदाज कर देते हैं. आपको कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे जिद्दी हो जाते हैं.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन में हर कदम पर सफलता हासिल करेगा आपका बच्चा, इस तरह उसमें डालें अच्छे संस्कार

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों के दिमाग पर पड़ता है बुरा असर, परवरिश के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां

हर चीज के लिए हां कहना

कई बार हम अपने बच्चों से इतना ज्यादा प्यार और दुलार करने लगते हैं कि उनकी हर जिद को पूरा करने लग जाते हैं. वे जो भी मांगते हैं या फिर कहते हैं हम उसके लिए राजी हो जाते हैं और बिना सोचे-समझे उन्हें दिला भी देते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो आपको संभल जाने की जरूरत है. आपकी यह गलती आपके बच्चे को जिद्दी बना सकती है.

बच्चे को मारना

बच्चों में डिसिप्लिन या फिर अनुशासन की आदत डालना किसी भी पैरेंट के लिए सबसे ज्यादा कठिन होता है. कई बार ऐसा होता है कि हमारे बच्चों की हरकतें सहन शक्ति के बाहर चली जाती है और हम उन्हें डांट देते हैं या फिर मारने लग जाते हैं. जब आप अपने बच्चों को मारते हैं तो इसका उनके ऊपर ज्यादा असर पड़ता नहीं है. वहीं, जब आप उन्हें सुधारने के लिए उन्हें हर बात पर मारने लगते हैं तो वह आगे चलकर काफी जिद्दी भी हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अब नहीं रहेगा सर्दी-खांसी होने का डर, सर्दियों में इस तरह करें अपने बच्चों की मालिश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >