क्या बिना ट्यूशन आपका बच्चा नहीं कर सकता क्लास में टॉप? यह आर्टिकल बदल देगा आपकी सोच

Parenting Tips: अगर आप उन पैरेंट्स में से हैं जिन्हें लगता है कि बच्चे ट्यूशन जाए बिना क्लास में टॉप नहीं कर सकते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपकी सोच को बदल सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें बच्चों की डेली रूटीन में शामिल करके आप उन्हें बिना ट्यूशन के भी क्लास में टॉप कर सकते हैं.

Parenting Tips: जब बच्चे छोटे होते हैं, तो पैरेंट्स की सबसे बड़ी टेंशन यही रहती है, बच्चों को ट्यूशन भेजें या फिर नहीं? कई पैरेंट्स तो इस बात से भी परेशान रहते हैं कि बिना ट्यूशन जाए उनका बच्चा क्लास में टॉप कैसे करेगा या फिर नंबर कैसे लाएगा. अगर आपके दिमाग में भी यह दुविधा रहती है, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. बता दें क्लास में टॉप करने के लिए हर बच्चे को ट्यूशन जाने की जरूरत नहीं होती है. अगर आपके घर का माहौल सही है, आप थोड़ी सी समझदारी अपनाते हैं और अपने बच्चे को सही गाइडेंस देते हैं, तो बच्चा बिना ट्यूशन जाए भी क्लास में बेहतर परफॉर्म कर सकता है. बस आपके लिए जरूरी है इन आसान और असरदार आदतों को अपनाने की. जब आप इन आदतों को अपनाते हैं, तो बच्चे की पढ़ाई को मजबूत और ज्यादा मजेदार बना सकते हैं.

पढ़ाई के लिए फिक्स करें एक रूटीन

जिस तरह बच्चों के ट्यूशन जाने का टाइम बिलकुल फिक्स होता है, ठीक उसी तरह आपको अपने बच्चे के लिए घर पर पढ़ाई करने का भी एक फिक्स टाइम सेट करना चाहिए. आपको कभी भी उसके मूड पर इस बात को नहीं छोड़ देना चाहिए कि वह कब पढ़ाई करने बैठेगा. अगर आप उसके मूड पर चीजों को छोड़ देते हैं, तो वह पढ़ाई करने के समय नखरा करना शुरू कर देगा और चीजों को टालने लग जाएगा. बच्चा घर पर भी बेहतर तरीके से पढ़ाई कर पाए इसके लिए एक प्रॉपर टाइम और जगह फिक्स कर लें. जब आप ऐसा करेंगे, तो आपका बच्चा खुद भी पढ़ाई करने के लिए मोटिवेट होगा और यह आदत उसकी डेली रूटीन में शामिल हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: आपकी ये 5 आदतें कर रही हैं बच्चों का बचपन बर्बाद, समय रहते संभल जाएं

पढ़ाई को बोरिंग बनने का मौका न दें

जब बच्चे छोटे होते हैं, तो उनके लिए एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठकर पढ़ाई कर पाना काफी कठिन हो जाता है. शुरूआती दौर में छोटे बच्चों का किसी भी चीज पर फोकस करना काफी कठिन हो जाता है. लेकिन समय के साथ चीजों पर फोकस करने की उनकी कैपेसिटी बेहतर होती चली जाती है. अगर आप एक पैरेंट हैं तो आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने बच्चे की उम्र को ध्यान में रखते हुए एक फिक्स टाइम टेबल सेट करें. बेस्ट होगा अगर आप उन्हें पढ़ाई के बीच में ब्रेक लेने का मौका भी दें.

रिवीजन करने की आदत डालें

छोटे बच्चे स्कूल में पढ़ाई गयी चीजों को बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब कर पाएं इसके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप उन्हें स्कूल में पढ़ाई गयी चीजें रिवाइज करवाएं. यह छोटी सी आदत उनके पढ़ाई को काफी हद तक और भी बेहतर बना सकती है. आपको अपने बच्चे को किसी भी टॉपिक को बेहतर तरीके से समझने के लिए लिखकर रख लेने की आदत डलवाएं. जब आप ऐसा करते हैं, तो दिमाग में चीजें बेहतर तरीके से घुसती हैं और याद रहती है.

घर पर टेस्ट लेना भी जरूरी

आपके बच्चे के लिए सिर्फ पढ़ाई करना काफी नहीं होता है. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि पढ़ी हुई चीजें अच्छी तरह से याद भी रह जाए. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो उन्हें पढ़ी हुई चीजों को याद रखने के लिए प्रैक्टिस करवाते रहें. आपके बच्चे स्कूल में जो भी चीजें पढ़ रहे हैं, उसका टेस्ट घर पर भी लेते रहें. अगर पॉसिबल हो तो वीकेंड पर टेस्ट लें और इसमें उन टॉपिक्स को शामिल करें जिन्हें बच्चे ने पूरे हफ्ते के दौरान पढ़ा है. जब आप उनका टेस्ट लेंगे तो आपको समझ में आ जाएगा कि आपको उन्हें कितनी मेहनत की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: पढ़ाई करते समय बार-बार भटक जाता है बच्चे का ध्यान? स्टडी टेबल से तुरंत हटाएं ये 4 चीजें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >