क्या आप भी अपने बच्चे को बनाना चाहते हैं सफल? आज रात सोने से पहले उनसे जरूर कहें ये 5 जादुई बातें

Parenting Tips: बच्चों की अच्छी परवरिश सिर्फ उनकी जरूरतें पूरी करने से नहीं होती, बल्कि रोज उनसे प्यार और भरोसे से कही गई बातें भी उनके फ्यूचर को बेहतर बनाती हैं. पैरेंट्स की छोटी-छोटी पॉजिटिव बातें बच्चे के अंदर सेल्फ-कॉन्फिडेंस, हिम्मत और आगे बढ़ने की सोच पैदा करने में मदद करती हैं.

Parenting Tips: हर माता-पिता की यह चाहत होती है कि उनके बच्चे आगे चलकर सफल, समझदार और कॉन्फिडेंट बने. इसके लिए पैरेंट्स अपने बच्चे को हर वह चीज दिलाते हैं जिनकी उन्हें लगती है कि बच्चे को जरूरत है. लेकिन अगर आप अपने बच्चे की अच्छी परवरिश करना चाहते हैं तो इसके लिए सिर्फ अच्छी एजुकेशन और फैसिलिटीज देना ही काफी नहीं होता है, बल्कि आपको बच्चे के लिए एक कदम आगे बढ़कर कुछ और भी करने की जरूरत होती है. आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने बच्चे से हर रात सोने से पहले कहना चाहिए. हर दिन बच्चों से कही गयी ये छोटी से छोटी बातें, उनकी पर्सनालिटी में काफी गहरा असर डालती हैं. जब आप हर दिन अपने बच्चे से ये बातें कहते रहेंगे, तो आपकी ये बातें उसके मन और सोच में गहराई तक बस जाएगी. ये बातें भले ही आपको छोटी लग रही हों, लेकिन यही आपके बच्चे को सफल और कॉन्फिडेंट बनने में मदद कर सकती हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

मुझे तुम पर भरोसा है

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन बच्चों को सबसे ज्यादा जरूरत उनके माता-पिता के भरोसे की होती है. ऐसे में जब आप अपने बच्चे से रात को सोने से पहले कहते हैं कि, “मुझे तुमपर भरोसा है”. तो उसके अंदर खुद के प्रति भरोसा और भी ज्यादा बढ़ने लग जाता है. उसे ऐसा लगने लगता है कि वह आसानी से किसी भी कठिनाई का सामना कर सकता है. आपकी कही गयी ये छोटी सी बात आपके बच्चे को डर और झिझक से बाहर निकलने में मदद करती है.

गलती करना बुरी बात नहीं है

कई बच्चे ऐसे भी होते हैं जो छोटी से छोटी बातों में भी डर जाते हैं और खुद को दूसरों से कमजोर समझने लग जाते हैं. ऐसे में पैरेंट्स को अपने बच्चे को यह समझाना और भी जरूरी हो जाता है कि जीवन में गलतियां करना सीखने का ही एक हिस्सा है. अगर आप हर रात सोने से पहले अपने बच्चे से यह कहेंगे, तो आपका बच्चा असफल होने से डरेगा नहीं, बल्कि असफलता से भी कुछ सीखने की कोशिश करेगा. उसके अंदर की यही सोच उसे आगे चलकर एक सफल और मजबूत इंसान बनने में मदद करेगी.

तुम बहुत स्पेशल हो

हर बच्चे की यह चाहत होती है कि उसे अपने माता-पिता से प्यार के साथ-साथ अपनेपन का भी एहसास मिले. ऐसे में जब आप अपने बच्चे से कहते हैं कि. “तुम बहुत स्पेशल हो”, तो उसके अंदर एक पॉजिटिव फीलिंग जागने लग जाती है. इसके अलावा आपकी कही गयी यह छोटी सी बात उसके सेल्फ रेस्पेक्ट को बढ़ाता है और उसे खुद को दूसरों से कम समझने का मौका नहीं देता है. आपको यह छोटी सी आदत बच्चे के अंदर कॉन्फिडेंस पैदा करने में मदद करती हैं.

हम हमेशा तुम्हारे साथ ही हैं

आपके बच्चे के दिमाग में हमेशा यह बात होनी चाहिए कि हालात चाहे कुछ भी हो आप हर कदम पर उसके साथ हैं. ऐसे में जब आप अपने बच्चे से कहते हैं कि, “हम हमेशा तुम्हारे साथ हैं”, तो उनके मन से हर तरह का डर और अकेलापन दूर हो जाता है. जब आपका बच्चा खुद को सिक्योर महसूस करता है, तो वह अपनी हर बात खुलकर आपसे कह पाता है और साथ ही एक मेंटली स्ट्रॉन्ग इंसान भी बन जाता है.

तुम हर दिन कुछ नया सीख रहे हो

अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो आपको उनकी छोटी से छोटी कोशिशों की भी तारीफ करनी शुरू कर देनी चाहिए. अगर आप हर दिन उन्हें इस बात का एहसास कराएंगे कि वे हर दिन कुछ नया सीख रहे हैं, तो धीरे-धीरे उनके अंदर आगे बढ़ने की इच्छा बढ़ने लग जाएगी. आपकी इस छोटी सी बात से आपके बच्चे खुद को और भी बेहतर इंसान बनाने की कोशिश में लग जाएंगे.

ये भी पढ़ें: छोटी उम्र में ही कैविटी से खराब हो रहे हैं बच्चे के दांत? जानिए इसकी वजह और बचाव के तरीके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >