बच्चों से ये 3 बातें छुपाईं तो हमेशा के लिए टूट सकता है उनका भरोसा, छोटी सी गलती बन सकती है जिंदगीभर की दूरी का कारण

Parenting Tips: अक्सर माता-पिता बच्चों को परेशानियों से बचाने के लिए उनसे कई बातें छुपा लेते हैं, लेकिन यही आदत उनके भरोसे को कमजोर कर सकती है. यह आर्टिकल बताता है कि परिवार की सच्चाइयां, अपनी गलतियां और जिंदगी की मुश्किल बातें बच्चों से क्यों नहीं छुपानी चाहिए.

Parenting Tips: अक्सर माता-पिता की यह चाहत होती है कि वे अपने बच्चों को जीवन में आने वाली हर मुसीबत और परेशानियों से बचाकर रखें. अपनी इसी चाहत की वजह से कई बार वे अपने बच्चों से बातें छुपाने भी लग जाते हैं. बातें छुपाने के पीछे एक कारण यह भी होता है कि पैरेंट्स को लगता है कि उनके बच्चे उनकी बातों को समझ नहीं पाएंगे. अगर आपको सोच भी ऐसी ही है तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. जब आप बच्चों से बातें छुपाते हैं तो उनके दिल में डर, भ्रम और एक दूरी की भावना जाग जाती है. ऐसे में जब बाद में उन्हें सच्चाई का पता चलता है तो उनका भरोसा पूरी तरह से टूट जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको 3 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको कभी भी अपने बच्चों से छुपाना नहीं चाहिए. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

परिवार से जुड़ी सच्चाइयां

कई बार ऐसा होता है कि माता-पिता घर की समस्याएं जैसे कि पैसों की तंगी, आपसी मतभेद या फिर परिवार के किसी सदस्य की बीमारी की बातें अपने बच्चों से छुपाते हैं. उन्हें ऐसा लगता है कि सच्चाई का पता चलने से बच्चा परेशान हो जाएगा. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें बच्चे घर के माहौल से ही काफी कुछ पता लगा लेते हैं. अगर आप उन्हें अधूरी या फिर गलत जानकारी देते हैं तो वे अपने मन में ही डर बना लेते हैं. आपके बच्चे के साथ ऐसा न हो इसलिए बेहतर यही होगा कि आप उम्र के हिसाब से आप उन्हें सच्चाई जरूर बताएं. जब आप ऐसा करते हैं तो बच्चे को हालात समझ में आने लगता है और वह खुद को इस परिवार का एक हिस्सा समझने लगता है. आपकी यह ईमानदारी बच्चों में भरोसा और समझदारी, दोनों को बढ़ाती है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों की देर रात जागने की आदत से परेशान हैं? पैरेंट्स जरूर अपनाएं ये 4 स्मार्ट ट्रिक्स

अपनी गलतियां और कमजोरियां

अक्सर ऐसा होता है कि माता-पिता बच्चों के सामने खुद को सही या फिर परफेक्ट दिखाने की कोशिश करते हैं. वे अपनी गलतियों को छुपाने लग जाते हैं या फिर दूसरों पर डालना शुरू कर देते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं बच्चे के दिल में यह बात बैठ जाती है कि अपनी गलतियों को मान लेना एक कमजोरी है. इसके विपरीत जब माता-पिता अपनी गलतियों को मानकर इसके लिए माफी मांग लेते हैं तो बच्चों को समझ में आता है कि इंसान से गलतियां हो सकती हैं और उसे सुधारना भी जरूरी है. जब आप अपनी गलतियों को मानना शुरू कर देते हैं तो बच्चे आपको सच्चा और भरोसेमंद इंसान समझने लगते हैं.

जिंदगी की मुश्किल सच्चाइयां

माता-पिता में यह आदत हमेशा से देखने को मिलती है कि वे अपने बच्चों को मौत, असफलताओं, बीमारियों या फिर रिश्तों में आ रहे बदलावों से बच्चों को दूर रखते हैं. पैरेंट्स को लगता है कि इन बातों से बच्चे घबरा जाएंगे. लेकिन, असलियत तो यह है कि जब बच्चे बाहर से या फिर दूसरों से अधूरी जानकारी हासिल करते हैं तो वे ज्यादा उलझन में फंसते हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो शांत तरीके से इन मुद्दों पर बच्चों से बात करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. जब आप ऐसा करते हैं तो वह जीवन की सच्चाइयों को धीरे-धीरे स्वीकार करना सीखता है और साथ ही इमोशनली मजबूत भी बनता है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: हंसता-खेलता और कॉन्फिडेंस से भरा होगा बच्चे का पूरा दिन, स्कूल जाने से पहले हर पैरेंट जरूर करें ये 5 काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >