आपके बच्चे के लिए स्कूल की पढ़ाई से ज्यादा जरूरी हैं ये 3 लाइफ स्किल्स, जितनी जल्दी सीखेंगे उतना बेहतर

Parenting Tips: स्कूल की पढ़ाई जरूरी है, लेकिन जीवन में सफलता पाने के लिए सिर्फ किताबों का ज्ञान काफी नहीं. इस आर्टिकल में जानें कम्युनिकेशन, प्रॉब्लम सॉल्विंग और पॉजिटिव थिंकिंग जैसी 3 अहम लाइफ स्किल्स जिन्हें हर बच्चे को सीखना चाहिए.

Parenting Tips: हर माता-पिता की यही सोच होती है कि उनके बच्चे के लिए सिर्फ स्कूल और पढ़ाई ही जरूरी होती है. लेकिन असलियत में अगर बात करें तो बच्चों की ग्रोथ के लिए सिर्फ पढ़ाई और स्कूल ही नहीं, बल्कि कुछ और चीजें भी इतनी ही जरूरी होती है. अगर आपके बच्चे इन खास लाइफ स्किल्स को समय पर सीखते नहीं है टी वे जीवन में कभी पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाते हैं. आज की यह आर्टिकल हर उस पैरेंट के लिए है जो अपने बच्चों को सफल इंसान बनाना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे लाइफ स्किल्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जितनी जल्दी हो सके अपने बच्चे को सिखा देना चाहिए. ये सभी लाइफ स्किल्स आपके बच्चे के लिए पढ़ाई और स्कूल से ज्यादा जरूरी साबित हो सकते हैं.

कम्युनिकेशन स्किल्स

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा दूसरों के सामने अपनी बातों को सही तरीके से रख पाए, तो आपको उन्हें कम्युनिकेशन स्किल्स जरूर सिखाना चाहिए. एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाने से ही आपके बच्चे समाज में एक सफल इंसान नहीं बन सकते हैं. अपने बच्चों को सिखाएं कि अपने विचारों और इमोशंस को साफ तरीके से दूसरों के सामने कैसे व्यक्त किया जा सकता है. यह छोटी सी चीज सीखकर आपके बच्चे अपने दोस्तों, शिक्षकों और बड़ों के साथ एक बेहतर रिश्ते बना पाते हैं. कम्युनिकेशन स्किल्स बच्चों में कॉन्फिडेंस को बढ़ाती है और लीडरशिप क्वालिटीज भी डेवलप करने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: बच्चों को स्मार्ट बनाने के चक्कर में पैरेंट्स कर बैठते हैं ये 5 खतरनाक गलतियां, जानें

प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स

हर किसी के जीवन में चुनौतियां आती रहती है. आपके बच्चे स्कूल में सिर्फ सवालों को हल करना सीखते हैं, जबकि असली दुनिया में उन्हें हर तरह की समस्या का समाधान ढूंढना पड़ता है. अपने बच्चों को छोटी उम्र से ही सिखाएं कि किसी भी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन कैसे ढूंढा जाए. उदाहरण के लिए खेल के दौरान टीम में कोई प्रॉब्लम आने पर बच्चों को मिलकर सॉल्यूशन कैसे निकाला जाए. इस स्किल को सीखकर आपके बच्चे खुद पर भरोसा करना सीख जाते हैं और कठिन हालात में भी घबराते नहीं है.

पॉजिटिव थिंकिंग और सेल्फ कंट्रोल

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे जीवन में सफल हों तो उनके लिए मेंटली मजबूत बनना भी काफी ज्यादा जरूरी है. आपके बच्चे जितनी जल्दी सीख लेते हैं कि किस तरह से निगेटिव हालातों में खुद को कंट्रोल करना है और पॉजिटिव थिंकिंग रखना भी क्यों जरूरी है, उनके लिए जीवन उतना ही बेहतर हो जाता है. सेल्फ-कंट्रोल और पॉजिटिव थिंकिंग से बच्चे को स्ट्रेस और असफलताओं से निपटने में काफी मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: बच्चों से ये 3 बातें छुपाईं तो हमेशा के लिए टूट सकता है उनका भरोसा, छोटी सी गलती बन सकती है जिंदगीभर की दूरी का कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >