Pankaj Udhas Songs : ‘चिट्ठी आई है’ और ‘चांदी जैसा रंग है’ जैसे गानों से पंकज उधास फैंस के दिल में हमेशा रहेंगे

चिट्ठी आई है, आज भी लोगों के आंखें नम कर देता है. वहीं चांदी जैसा रंग है तेरा... बेहद रोमांटिक गाना है. इसी तरह का एक गीत है-तू मिल गया तो चांदनी रातों का क्या करें.

Pankaj Udhas Songs : मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की सूचना उनकी बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से बीमार थे. पंकज उधास के प्रशंसक उनके निधन से सदमे में हैं.


पंकज उधास भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके चर्चित गजल और गीत हमेशा रहेंगे जिनके जरिए वे अपने प्रशंसकों के दिलों में जिंदा रहेंगे. आज जब पंकज उधास नहीं हैं, उनके गाए गीत सबके जेहन में आ रहे हैं और उनके जरिए प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. नाम फिल्म का गाना चिट्ठी आई है, आज भी लोगों के आंखें नम कर देता है. वहीं चांदी जैसा रंग है तेरा… बेहद रोमांटिक गाना है. इसी तरह का एक गीत है-तू मिल गया तो चांदनी रातों का क्या करें. आइए सुनें पंकज उधास के ऐसे ही दिल को छू लेने वाले गीत और गजल.

चिट्ठी आई है वतन से…

चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे…

ना कजरे की धार ना मोतियों के हार

थोड़ी-थोड़ी पिया करो

निकलो ना बेनकाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >