Paneer Bhurji Recipe: बच्चे या हसबैंड की टिफिन के लिए इससे हेल्दी कुछ नहीं, टेस्ट में बेस्ट

Paneer Bhurji Recipe: यदि आपके बच्चे टिफिन फिनिश करने में नखरा करते हैं या आपके पति लंच में कुछ टेस्टी और नया खाने की बात करते हैं तो आप पनीर भुर्जी बना सकती हैं. इसे बनाना काफी आसान है और समय भी कम लगता है. जानिए पनीर भुर्जी की पूरी रेसिपी…

Paneer Bhurji Recipe: जब हम कभी काम से या ऑफिस से जल्दी लौट कर आते हैं तो हमें कुछ अच्छा और टेस्टी खाने का मन करता है. ऐसे में कई बार हम सोचने लगते हैं कि ऐसा क्या बनाएं जो टेस्टी भी और जल्दी बन कर तैयार भी हो जाए. ऐसे में हम आपको एक ऐसे नाश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जल्दी बन कर भी तैयार हो जाएगा और खाने में भी टेस्टी है. जब भी आपको कुछ कुछ जल्दी और टेस्टी खाने का मन करे, तो आपके लिए पनीर भुर्जी एकदम सही ऑप्शन होगा. न ज्यादा झंझट, न लंबी तैयारी. बस थोड़ी सी चीजें और स्वाद से भरपूर एक बढ़िया डिश तैयार. आइए, जानते हैं आप कैसे झटपट तरीके से घर पर पनीर भुर्जी बना सकते हैं.

सामग्री:

200 ग्राम पनीर (मसल कर)

1 प्याज (बारीक कटा हुआ)

1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)

1 हरी मिर्च (कटी हुई)

1/2 चम्मच हल्दी

1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/2 चम्मच गरम मसाला

नमक स्वाद अनुसार

1-2 चम्मच तेल या मक्खन

थोड़ा हरा धनिया सजाने के लिए

विधि:

कढ़ाई में तेल गरम करें. उसमें प्याज डालकर सुनहरा भून लें. फिर हरी मिर्च और टमाटर डालें और 2-3 मिनट पकाएं जब तक टमाटर नरम न हो जाए. अब हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालें. मसालों को अच्छे से मिक्स करें. फिर इसमें मसला हुआ पनीर डालें और 3-4 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें. ऊपर से हरा धनिया डालें और मिला लें. पनीर भुर्जी तैयार है.

पराठे, टोस्ट और ब्रेड के साथ परोसें 

पनीर भुर्जी न सिर्फ स्वाद में दमदार होती है, बल्कि सेहतमंद भी होती है. इसे आप गरमागरम पराठे, टोस्ट या ब्रेड के साथ खा सकते हैं. चाहे बच्चों के टिफिन की बात हो या खुद के झटपट खाने की, ये रेसिपी हर बार काम की साबित होती है.

ALSO READ: Baingan Bharta Recipe: देसी बैंगन का भरता और साथ में हो लिट्टी, इसका कोई तोड़ नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >