P अक्षर से नाम शुरू होने वाली लड़कियों में होती हैं ये 8 अनोखी खूबियां, हर महफिल की बन जाती हैं जान

Name Personality: क्या सच में ‘P’ अक्षर से नाम शुरू होने वाली लड़कियां बाकी लोगों से बिल्कुल अलग होती हैं? आखिर इनके अंदर ऐसा क्या खास होता है, जो इन्हें हर महफिल की जान बना देता है? अंकशास्त्र में बताए गए इनके कुछ ऐसे राज हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

Name Personality: क्या आप यह जानते हैं कि आपके नाम का पहला अक्षर ही आपके दिल और स्वभाव के कई गहरे राज खोल सकता है? अगर नहीं, तो आपको इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ना चाहिए. अंकशास्त्र की दुनिया में ‘P’ अक्षर को लड़कियों के लिए बहुत ही ज्यादा मैजिकल और इफेक्टिव माना गया है. कहा जाता है कि अगर किसी भी लड़की का नाम इस अक्षर से शुरू हो, तो वह किसी भी महफिल में बिल्कुल ही एक अलग चमक बिखेरने की ताकत रखती है. ये लड़कियां सिर्फ अपनी खूबसूरती से नहीं, बल्कि अपने अनोखे अंदाज, गजब के कॉन्फिडेंस और एक बेहद ही रहस्यमयी मुस्कान के दम पर किसी का भी दिल पल भर में जीत लेती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन लड़कियों के बारे में कई बातें विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिनका नाम ‘P’ अक्षर से शुरू होता है. तो चलिए जानते हैं इन लड़कियों की वो खास बातें, जो उन्हें बाकी लड़कियों से काफी ज्यादा अलग और स्पेशल बना देती हैं.

बेहद शांत और सुलझा हुआ होता है स्वभाव

अंकशास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों का नाम ‘P’ अक्षर से शुरू होता है उनका स्वभाव काफी ज्यादा शांत और सुलझा हुआ होता है. ये लड़कियां हमेशा ही बेवजह के वाद-विवाद या लड़ाई-झगड़ों से दूर रहना पसंद करती हैं. अगर इनके सामने कोई भड़काऊ हालात आ भी जाए, तो ये गुस्से में बेकाबू होने के बजाय ठंडे दिमाग से सोचती हैं और चीजों को आसानी से हैंडल कर लेती हैं. इनका यही सुलझा हुआ अंदाज लोगों को इनकी ओर अट्रैक्ट करता है.

दिल की होती हैं साफ और ईमानदार

इन लड़कियों के दिल में जो भी चीजें होती हैं, ठीक वही चीज इनकी जुबान पर भी होता है. अंकशास्त्र के अनुसार ये लड़कियां पीठ पीछे बातें करने या किसी के खिलाफ साजिश रचने में बिल्कुल यकीन नहीं रखतीं. अगर इन्हें किसी की कोई बात बुरी लगती है, तो ये उसे सामने ही बोल देती हैं. इनकी इसी ईमानदारी और साफ-गोई के कारण लोग इन पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं.

यह भी पढ़ें: जिन लड़कों का नाम A से शुरू होता है, उनमें होती हैं ये 7 दमदार खूबियां, जानिए क्या बनाता है उन्हें दूसरों से खास

प्यार के मामले में होती हैं बेहद वफादार

जब बात प्यार और रिश्तों की होती है, तो ‘P’ नाम वाली लड़कियां इस मामले में बहुत ही सीरियस होती हैं. ये आसानी से किसी के प्यार में नहीं पड़तीं, लेकिन जब ये किसी को अपना दिल दे बैठती हैं, तो उसका साथ जिंदगी भर निभाती हैं. अपने पार्टनर के प्रति ये पूरी तरह वफादार होती हैं और सुख-दुख के हर मोड़ पर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती हैं.

स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर होती हैं ये लड़कियां

अंकशास्त्र के अनुसार इन लड़कियों के लिए अपनी आजादी और आत्मसम्मान से बढ़कर और कुछ भी नहीं होता. ये अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेना पसंद करती हैं और किसी के सामने झुकना इन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं होता. इसके अलावा ‘P’ नाम वाली लड़कियां जीवन में हमेशा मेहनत करके खुद के पैरों पर खड़ा होना पसंद करती हैं, ताकि इन्हें अपनी जरूरतों के लिए किसी दूसरे पर डिपेंडेंट न रहना पड़े.

आर्ट और क्रिएटिविटी के तरफ होता है झुकाव

अंकशास्त्र के अनुसार ‘P’ अक्षर से नाम शुरू होने वाली लड़कियों को भगवान ने एक खास क्रिएटिव नजरिया दिया होता है. इन लड़कियों के अंदर पेंटिंग, डांसिंग, राइटिंग, म्यूजिक या फैशन जैसी चीजों के प्रति गहरी रुचि होती है. ये किसी भी बोरिंग चीज को अपनी क्रिएटिविटी से खूबसूरत बना सकती हैं. इनकी इसी खूबी के कारण ये अक्सर कला और मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाती हैं.

यह भी पढ़ें: कठिन से कठिन हालातों को मात देने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, शांत स्वभाव के पीछे छिपा है सफलता का गहरा राज

दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार

‘P’ अक्षर से जिन भी लड़कियों का नाम शुरू होता है, उनका दिल बहुत बड़ा होता और वे दयालु स्वभाव की भी होती हैं. ये लड़कियां किसी भी जरूरतमंद या परेशान इंसान को देखकर अनदेखा नहीं कर पातीं. ये अपनी कैपिसिटी के अनुसार हमेशा दूसरों की भलाई और मदद के लिए तैयार रहती हैं. इनके इस मददगार स्वभाव की वजह से समाज और परिवार में इन्हें बहुत सम्मान मिलता है.

थोड़ी सी रहस्यमयी और शर्मीली भी होती हैं ये लड़कियां

पहली मुलाकात में ‘P’ अक्षर से नाम शुरू होने वाली लड़कियां थोड़ी शर्मीली और शांत लग सकती हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि ये कभी भी आसानी से हर किसी के सामने अपने दिल के राज नहीं खोलतीं. इनके मन में क्या चल रहा है, इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल होता है. इनका यही रहस्यमयी अंदाज इन्हें दूसरों के लिए और भी दिलचस्प बना देता है. हालांकि, एक बार जब ये किसी के साथ कम्फर्टेबल हो जाती हैं, तो खुलकर बात करती हैं.

खर्चीली पर पैसों की कद्र करने वाली

इन लड़कियों को अच्छी और ब्रांडेड चीजें पसंद होती हैं, इसलिए इन्हें लाइफस्टाइल पर खर्च करना अच्छा लगता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ये पैसों की बर्बादी करती हैं. ये जितनी अच्छी तरह खर्च करती हैं, उतनी ही समझदारी से पैसों को बचाना भी जानती हैं. जिन लड़कियों का भी नाम ‘P’ अक्षर से शुरू होता है वे मुसीबत के समय के लिए ये हमेशा बैकअप प्लान तैयार रखती हैं.

यह भी पढ़ें: 35 की उम्र के बाद अचानक बदलती है इन लोगों की किस्मत, अंक ज्योतिष में छिपा इनकी सफलता का राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >