Overcome Hesitation for Success: आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सफलता पाने के लिए सिर्फ प्रतिभा होना काफी नहीं है, बल्कि सही मानसिकता भी उतनी ही जरूरी है. प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ डॉ. हंसा योगेंद्र ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सबसे पहले हिचकिचाहट (Hesitation) को खत्म करना जरूरी है. उनका मानना है कि कई लोग अपनी क्षमता होने के बावजूद सिर्फ झिझक और आत्म-संदेह के कारण पीछे रह जाते हैं.
हिचकिचाहट बन सकती है असफलता की वजह, समय रहते बदलें ये आदत (Overcome Hesitation for Success)
- डॉ. हंसा के अनुसार, लोग अक्सर अपनी काबिलियत जानते हुए भी आगे आने से डरते हैं. यही झिझक उन्हें अवसरों से दूर कर देती है.
- मैं यह कर सकता हूं – यह सोच सफलता की पहली सीढ़ी है. बिना आत्मविश्वास के व्यक्ति भीड़ में खो जाता है.
- उन्होंने स्पष्ट कहा कि आपकी सफलता आपकी जिम्मेदारी है. दूसरों के भरोसे बैठना या पहचान मिलने का इंतजार करना नुकसानदायक है.
अगर आप अपनी प्रतिभा को खुद सामने नहीं लाएंगे, तो कोई और उसे पहचानने नहीं आएगा.
यह भी पढ़ें: सुबह की 10 मिनट धूप से बदल सकता है आपका शरीर और मन, डॉ. हंसा योगेंद्र की खास सलाह
