Onion Raita Recipe: मिनटों में तैयार करें घर पर लाजवाब प्याज का रायता

Onion Raita Recipe: चावल-दाल और बिरयानी के साथ बनाना है कुछ मजेदार साइड डिश, तो इस आर्टिकल की मदद से तैयार करें प्याज का लाजवाब रायता.

Onion Raita Recipe: प्याज का रायता भारतीय खाने का एक बेहद स्वादिष्ट और ठंडक देने वाला डिश है. मसालेदार सब्जी, पराठे, बिरयानी के साथ इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. फ्रेश दही और कुकरे प्याज से बना ये रायता न सिर्फ खाने का मजा बढ़ाता है, बल्कि खाने पचाने के लिए बेस्ट है. इसे आप कम मेहनत और कम सामग्री के इस्तेमाल करके आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. तो आइए बताते हैं आपको मिनटों में तैयार हो जाने वाली प्याज का रायता बनाने की रेसिपी जिसे आप चावल-दाल, बिरयानी या पराठे के साथ सर्व करके खा सकते हैं. 

प्याज का रायता बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • दही – 1 कप (अच्छी तरह फेंटा हुआ)
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • नमक – स्वादानुसार
  • काला नमक – आधा छोटी चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर – आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया – 1 छोटी चम्मच

यह भी पढ़ें: Aloo Raita Recipe: हर डिश के साथ लगेगा स्वादिष्ट, ऐसे बनाएं आलू रायता, नोट करें बनाने की विधि 

यह भी पढ़ें: Amla Raita Recipe: सर्दियों में बनाएं आंवला से टेस्टी रायता, खाने का मजा होगा दोगुना 

प्याज का रायता बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में दही डालकर अच्छे तरह फेंट लें जिससे ये अच्छे से स्मूथ हो जाए. 
  • अब इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज डालें. इसके बाद नमक, काला नमक। भुना हुआ जीरा पाउडर और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  • इसके बाद ऊपर से हरी मिर्च भी डाल दें और फिर हरा धनिया डालकर सजाएं. 
  • अब तैयार है आपका घर पर बना प्याज का रायता. 

यह भी पढ़ें: Aloo Baingan Ki Sabji: मां के हाथों की याद दिलाएगी ये आलू-बैंगन की लाजवाब सब्जी, मिनटों में बनाएं अपने हाथों से 

यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >