Numerology: इन 3 मूलांक वालों को मिलता है सच्चा प्यार, बना लेते हैं अपना जीवनसाथी

Numerology: प्यार करना जितना आसान होता है, उतना ही मुश्किल अपने प्यार के साथ शादी के बंधन में बंधना भी होता है. लेकिन, आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे 3 मूलांक के बारे में बताने जा रहें है, जो अपने प्यार से शादी करते हैं.

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि केवल एक तारीख नहीं, बल्कि ये उनके चरित्र, सोच, आदतें और जीवन के रास्तों का प्रतीक होती है. जन्म तारीख के दिन के सभी अंकों को जोड़कर एक विशेष संख्या बनती है, जिसे मूलांक कहते हैं. यह मूलांक 1 से 9 तक होता है और हर मूलांक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है. ये ग्रह व्यक्ति के जीवन में अलग-अलग तरह से असर डालते हैं. साथ ही व्यक्ति के जीवन की खुशहाली, चुनौतियों और अवसर को तय करता है. ऐसे में आज हम आपको ऐसे 3 मूलांक के बारे में बताने जा रहें है, जो अपने प्यार के साथ प्रेम विवाह करते हैं. 

प्यार को बना लेते हैं जीवनसाथी

अंक ज्योतिष के मुताबिक, जिन लोगों का किसी भी महीने के 3, 12 या 21 को हुआ है, उनका मूलांक 3 निकलता है. मूलांक 3 का ग्रह स्वामी गुरु होता है. ये जिससे भी प्यार करते हैं, उनके साथ ही शादी करके उन्हें अपनी जीवनसाथी बनाते हैं. 

यह भी पढ़ें- Numerology: बड़ा बिजनेसमैन बनते हैं इस मूलांक में जन्मे बच्चे, रिस्क लेने में होते हैं माहिर

अपने प्यार से करते है शादी 

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है. मूलांक 5 का ग्रह स्वामी बुध होता है. इस मूलांक के लोग अपने प्यार से शादी करने के लिए हर मुश्किलों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं. इसके अलावा, ये अपने रिश्ते को ईमानदार हमेशा निभाते हैं. 

प्रेम विवाह के लिए मना लेते हैं परिवार को

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 9, 18, 27 को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 का ग्रह स्वामी मंगल होता है. इस मूलांक के लोगों को प्रेम विवाह करने के समय बहुत परेशानी आती हैं, फिर भी ये अपने परिवार को मना कर अपने प्रेमी के साथ शादी करते हैं. 

यह भी पढ़ें- Numerology: जन्म से होशियार होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे बच्चे, कभी नहीं भूलते एक बार देखी हुई चीज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >