मदद के समय अकेला छोड़ देते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग

Numerology: आज हम आपको इस आर्टिकल में एक खास मूलांक के बारे में बताने जा रहें है, जो बहुत मतलबी होते हैं. चलिए जानते हैं इनके स्वभाव और सोच के बारे में विस्तार से.

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति का स्वभाव, सोच, करियर और जीवन की दिशा का अंदाजा उनकी जन्मतिथि से लगाया जा सकता है. हर व्यक्ति की जन्म तारीख केवल एक संख्या नहीं होती, बल्कि उसमें छिपे अंकों में एक विशेष ऊर्जा भी होती है जो उसके व्यक्तित्व को प्रभावित करती है. जन्मतिथि के अनुसार से ये जाना जा सकता है कि व्यक्ति कितना आत्मविश्वासी है या भावुक, रचनात्मक है या व्यवहारिक. इसी आधार पर उसके करियर, संबंधों और निर्णय लेने की प्रवृत्तियों को भी समझा जा सकता है. ऐसे में आज हम आपको एक खास मूलांक के स्वभाव, करियर और लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं.

ये है मूलांक और जन्म तारीख 

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने के 1, 10, 19 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 निकलता है. मूलांक 1 का ग्रह स्वामी सूर्य होता है. 

मूलांक 1 के लोगों की खासियत और कमियां

  • अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 के लोग बहुत बुद्धिमान और शक्तिशाली होते हैं, जिसके कारण इनका नाम परिवार से लेकर पूरे समाज में मशहूर होता है. ये लोग हर काम भी पूरे दृढ़ता के साथ करते हैं. 

Numerology: टीचर बनते हैं इस मूलांक में जन्मे बच्चे, हर विषय में हासिल होती है महारत

  • मूलांक 1 के लोग बहुत जल्दी भावुक हो जाते है, जिसकी वजह से ये कभी-कभी अपने काम में सफलता नहीं हासिल कर पाते हैं. इनको दूसरों की मदद करना बहुत पसंद होता है, जिसके कारण ये लोग हर किसी के दिल में अपनी जगह बना लेते हैं. 
  • मूलांक 1 के लोग बहुत मेहनती और तेज दिमाग के होते हैं. इनके पास कभी पैसों की कमी नहीं होती है. इन पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं. इसके अलावा, ये हर फील्ड में अपनी छाप छोड़ देते हैं. 
  • मूलांक 1 लोगों की कमियों के बारे में बात करें तो ये लोग थोड़े झगड़ालू और मतलबी किस्म के होते हैं. ये दूसरों की मदद तो करते हैं लेकिन समय आने पर उन्हें अकेला छोड़ देते हैं. साथ ही, इनमें विश्वास की कमी पाई जाती है.

यह भी पढ़ें- Numerology: जन्म से होशियार होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे बच्चे, कभी नहीं भूलते एक बार देखी हुई चीज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >