Numerology Predictions 2023: मूलांक 4 के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानें अपना वार्षिक राशिफल

Number 4 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: हम आपको आज बताने वाले हैं कि मूलांक 4 वालों के लिए आने वाला साल 2023 कैसा होने वाला है. जिन लोगों की बर्थ डेट 4, 13, 22 या 31 होती है उनका मूलांक 4 बनता है.

Number 4 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: एक महीने बाद नववर्ष 2023 का शुरु हो जाएगा. आने वाला नया साल कुछ मूलांक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. दूसरी तरफ कुछ लोगों को साल भर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. हम आपको आज बताने वाले हैं कि मूलांक  4   वालों के लिए आने वाला साल 2023 कैसा होने वाला है. जिन लोगों की बर्थ डेट 4, 13, 22 या 31 होती है उनका मूलांक  4 बनता है.

आप किसी भी बड़ी से हल कर सकते हैं

मूलांक 4 में जन्म लेने के कारण आप बहुत मेहनती होंगे और जीवन में व्यावहारिकता को भी महत्व देंगे. आप कुछ ना कुछ सदैव करते रहना पसंद करते हैं और इसलिए अत्यधिक व्यस्त रहते हैं लेकिन आपकी खासियत यह है कि आप किसी भी बड़ी से बड़ी समस्या को चुटकी में ही हल कर सकते हैं. आप अपने रिश्तों में बहुत ईमानदारी दिखाएंगे और सोच समझ कर काम करेंगे कि क्या सही है और क्या गलत है.

दोस्ती सोच समझ कर करें

आपके सपने बड़े हैं और उन्हें प्राप्त करने के लिए आप बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे. कहने को आपके बहुत सारे दोस्त इस साल बन सकते हैं लेकिन उसमें एक या दो दोस्त ही ऐसे होंगे, जो जरूरत पड़ने पर काम आएंगे, इसलिए दोस्ती सोच समझ कर करें. आप अपने काम में बहुत अनुशासित रहकर और अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. आप चाहेंगे कि जो आप लोगों के लिए कुछ अच्छा कर रहे हैं तो उसके लिए आपको भरपूर सम्मान मिले और वह आपकी इस बात को स्वीकार करें.

आप अपने कामों में वफादारी दिखाएंगे

अगर आप प्रबंधन के क्षेत्र में हैं तो आपको अत्यधिक सफलता मिल सकती है. इसके अतिरिक्त फाइनेंस, बैंकिंग, इंजीनियरिंग और टैक्स से संबंधित काम करने वाले जातकों को और भी ज्यादा अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. अंक ज्योतिष 2023 (Ank Jyotish 2023) के अनुसार आप अपने कामों में वफादारी दिखाएंगे और लोगों के भरोसेमंद बनेंगे, इसलिए आपका जीवन साथी भी आपसे बहुत खुश होगा और आप दोनों के बीच सब कुछ अच्छा चलने वाला होगा, लेकिन कई बार बातों में विरोधाभास के कारण संघर्ष का सामना भी करना होगा और आप वह संघर्ष करेंगे.

वाहिक जीवन को रोमांटिक बना सकते हैं

यदि आपके जीवन साथी आपसे रूठे हुए हैं तो उन्हें मनाने की कोशिश करें. आपका चरित्र विशिष्ट है और आप बहुत ज्यादा रोमांटिक भी हैं इसलिए अपने वैवाहिक जीवन को और भी रोमांटिक बना सकते हैं. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आपको रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा. अपने प्रियतम के साथ बहुत समय बिताएंगे.

सामान्य तरीके से काम जारी रखना चाहिए

आपको अपने रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा. नौकरी करने वाले लोगों को अपनी नौकरी में अति आत्मविश्वास का शिकार होने से बचना चाहिए और अपना सामान्य तरीके से काम जारी रखना चाहिए. यदि आप व्यापारी वर्ग से हैं तो यह वर्ष आपको विदेशी संपर्कों का लाभ दिलाएगा और व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. मानसिक तनाव को स्वयं पर भारी नहीं पड़ने देंगे तो स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >