Numerology: गृहस्थी के साथ पति के पैसों को संभालने में माहिर होती हैं इन मूलांक की लड़कियां

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी के जीवन के चरित्र, व्यवहार और हावभाव को उसकी जन्म की तारीख के हिसाब से पता लगाया जा सकता है. लेकिन इसके लिए मूलांक की जरूरत होती है. ऐसे में इस आर्टिकल में 3 तरह के मूलांक के लड़कियों की बारे में जानेंगे, जो कि पैसों को सही जगह खर्च करना जानती हैं.

Numerology: अंक ज्योतिष एक पुरानी विद्या है जो यह बताती है कि हमारे जीवन पर अंकों का क्या असर पड़ता  है. हिन्दू धर्म में अंक शास्त्र को बहुत अहम माना गया है. ऐसा माना जाता है कि हमारा जन्म जिस तारीख, समय और जगह पर होता है, वो सब कुछ पहले से तय होता है और इसका हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है. हर इंसान की जन्म तारीख से एक मूलांक निकलता है और उस मूलांक का संबंध एक खास ग्रह से होता है. वही ग्रह हमारे स्वभाव, सोचने के तरीके और भाग्य को भी प्रभावित करता है. ऐसे में आज हम कुछ मूलांक की लड़कियों के बारे में बात करने वाले हैं, जो अपने पति के पैसों को बहुत सोच-समझ कर खर्च करती हैं. चलिए जानते हैं इन मूलांक की लड़कियों के बारे में विस्तार से. 

पैसों की अहमियत समझती हैं इस मूलांक की लड़कियां 

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने के 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है. इस मूलांक का ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है. मूलांक 2 की लड़कियां अपने पति के पैसों को सही जगह पर खर्च करना अच्छे से जानती हैं. ये अपनी और अपने परिवार के जरूरतों के हिसाब से सब कुछ खरीदती है. इसके अलावा, मूलांक 2 की लड़कियां कम पैसों में ही अच्छे तरीके से घर चलाना जानती हैं. 

यह भी पढ़ें-  Numerology: इस मूलांक में जन्मे बच्चे बड़े होकर बनते हैं फिल्मी कलाकार, चीजों को सीखने में होते हैं माहिर

पैसों को सही जगह इस्तेमाल करती हैं ये लड़कियां

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन भी लड़कियों का जन्म किसी भी महीने के 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 होता है. इस मूलांक का ग्रह स्वामी शुक्र होता है. मूलांक 6 की लड़कियां फालतू के चीजों को छोड़ काम की चीजे लेना पसंद करती हैं. ये कम पैसों में भी हर जरूरतों को पूरा कर देती हैं. 

इनवेस्टमेंट करना जानती हैं इस मूलांक की लड़कियां 

अंक ज्योतिष के मुताबिक, जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने के 4,13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 निकलता है. इस मूलांक का ग्रह स्वामी राहु होता है. ये अपने पति के पैसों को बचाकर भविष्य में इन्वेस्ट करने के लिए रखती है. इसके अलावा, ये अपने पति और परिवार के हर सुख-सुविधाओं का अच्छी तरह ख्याल रखती हैं. 

यह भी पढ़ें- Numerology: जन्म से होशियार होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे बच्चे, कभी नहीं भूलते एक बार देखी हुई चीज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >