Night Skincare Tips: ड्राई स्किन से हैं परेशान तो रात में सोने से पहले लगाएं ये चीज-ब्यूटी एक्सपर्ट

Night Skincare Tips: ड्राई स्किन से निजात चाहिए तो चलिए ब्यूटी एक्सपर्ट से जानते हैं रात में सोने से पहले स्किन पर क्या लगाएं..

Night Skincare Tips: स्किन ग्लोइंग और मुलायम रहे ऐसा भला कौन नहीं चाहता होगा. अगर आप ड्राई स्किन की समस्या से जूझ रहे हैं तो घबराने की जरूर नहीं है. आज हम इस लेख में ब्यूटी एक्सपर्ट अनुराग जी से जानेंगे रात में सोने से पहले स्किन पर क्या लगाएं? चलिए जानते हैं विस्तार से…

एलोवेरा जेल लगाएं

ब्यूटी एक्सपर्ट अनुराग जी बताती हैं कि एलोवेरा जेल ड्राई स्किन के लिए काफी लाभकारी है. इसे लगाने से स्किन की ड्राइनेस से निजात पाया जा सकता है. रात में सोने से पहले आपको अपने स्किन पर एलोवेरा जेल लगाकर सोना चाहिए और सुबह उठकर ठंडा पानी से चेहरा धो लेना चाहिए. यह न सिर्फ आपकी त्वचा में नमी बनाए रखता है बल्कि ग्लो को भी बढ़ाने में मदद करता है. ध्यान रहे एक दिन लगाने से आपका चेहरा ग्लो नहीं करेगा. इसके लिए आपको रोजाना सोने से पहले लगाना होगा.

स्किन पर दूध लगाएं

दूध स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसके इस्तेमाल से चेहरा मुलायम रहता है. अगर आप रात में सोने से पहले दूध को स्किन पर लगाते हैं तो यह न सिर्फ मॉइश्चराइज का काम करता है बल्कि झुर्रियों और ड्राईनेस से भी निजात दिलाएगा.

Also Read: चेहरे पर आलू का रस लगाने के फायदे, ब्यूटी एक्सपर्ट से जानिए

गुलाब जल लगाएं

रात में सोने से पहले अगर आप अपने फेस पर गुलाब जल लगाते हैं तो यह ड्राईनेस को खत्म करता है. इसके साथ ही गुलाब जल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को मुलायम और कोमल बनाने में मदद करता है.

नारियल तेल लगाएं

रात को सोने से पहले नारियल का तेल फेस पर लगाएं. इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी साथ ही डार्क सर्कल, झुर्रियों और समस्याओं से निजात भी मिलेगा. आपको रोजाना सोने से पहले नारियल तेल अपने स्किन पर लगाना होगा. तभी इसका असर देखने को मिलेगा.

Also Read: ब्यूटी एक्सपर्ट से जानिए गर्मी में स्किन को कैसे करें डिटॉक्स?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >