बेटी के लिए चुनें ये प्यारे इंग्लिश नाम - देखें ट्रेंडिंग नामों की लिस्ट

अगर आप अपनी बेटी के लिए नया, यूनिक और मॉडर्न नाम ढूंढ रहे हैं, तो यहां देखें खूबसूरत अर्थ वाले लेटेस्ट इंग्लिश बेबी गर्ल नेम्स की शानदार लिस्ट.

New English Baby Girl Names with Beautiful Meaning: आजकल मॉडर्न और इंटरनेशनल नामों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. खासकर इंग्लिश बेबी गर्ल नेम्स जो छोटे, स्टाइलिश और यूनिक होते हैं, वे काफी पसंद किए जा रहे हैं. अगर आप अपनी बेटी के लिए नया और खूबसूरत नाम ढूंढ रहे हैं तो यहां कुछ ऐसे इंग्लिश नामों की लिस्ट दी जा रही है जिनके मीनिंग भी बेहद प्यारे हैं. ये नाम न सिर्फ ट्रेंड में हैं बल्कि इनका मतलब भी सकारात्मक और प्रेरणादायक है.

बेबी गर्ल के लिए नए इंग्लिश नाम और उनके अर्थ (New English Baby Girl Names with Beautiful Meaning)

  1. अमानी (Amani) – शांति, विश्वास और उम्मीद का प्रतीक.
  2. एमिटी (Amity) – दोस्ती और अपनेपन का भाव.
  3. अनीसा (Anisa) – प्यारी, दयालु और अच्छी दोस्त.
  4. बेलिंडा (Belinda) – सुंदर और आकर्षक व्यक्तित्व वाली लड़की
  5. बर्डी (Birdie) – जिसका स्वभाव छोटी चिड़िया जैसा प्यारा और खुशमिजाज स्वभाव.
  6. डाशा (Dasha) – भगवान का उपहार
  7. डीशिया (Deasia) – आशा और नई शुरुआत का प्रतीक.
  8. डेला (Della) – जो महान हो और सम्मान के योग्य हो.
  9. एला (Ela) – ओक के पेड़ जैसी मजबूत और स्थिर स्त्री
  10. एवोरा (Evora) – जीवन से भरपूर और ऊर्जा से भरी हुई बच्ची
  11. फ्लोरेंस (Florence) – फूलों की तरह खिलना, समृद्धि और उन्नति की शुरुआत
  12. जेनेवा (Geneva) – शांति और सौम्यता का प्रतीक.
  13. जॉर्जिना (Georgina) – मेहनती और धरती से जुड़ी हुई.
  14. हवाना (Havana) – सुंदर और आकर्षक जगह से प्रेरित नाम.
  15. इमानी (Imani) – विश्वास और आस्था का प्रतीक
  16. जेसा (Jessa) – भगवान की कृपा और आशीर्वाद.
  17. जुनिपर (Juniper) – एक सुगंधित पौधे का नाम
  18. कायरा (Kaira) – शुद्ध, अनोखी और प्यारी.
  19. लैवेंडर (Lavender) – सुगंधित फूल, शांति और सुकून का प्रतीक.
  20. नदीरा (Nadira) – दुर्लभ और बेहद खास बच्ची
  21. नियारा (Niara) – जिसका भविष्य चमकदार और उज्ज्वल.
  22. ओक्साना (Oksana) – मेहमाननवाज और दयालु.
  23. ओरियाना (Oriana) – सूर्योदय की पहली किरण.
  24. प्रॉमिस (Promise) – वादा और भरोसे का प्रतीक.
  25. रिहाना (Rihanna) – मीठी सुगंध और सुंदरता.
  26. सहारा (Sahara) – विशालता और शक्ति का प्रतीक.
  27. सानिया (Saniyah) – ऊंचा दर्जा और सम्मान.

यह भी पढ़ें: बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं छोटा और यूनिक नाम? न अक्षर से ये 20 नाम हैं बेहद प्यारे

यह भी पढ़ें: बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं यूनिक नाम? चुनें ओ अक्षर से शुरू होने वाले ये सुंदर हिंदू नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >