Neer Dosa Recipe: पानी और चावल से बनाएं नीर डोसा, Breakfast के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं

Neer Dosa Recipe: अगर आप कुछ हेल्दी नाश्ता करना चाहते हैं, तो नीर डोसा आपके लिए बेस्ट है. यह हल्का भी होता है और हेल्दी भी होता है. सुबह के नाश्ते में आप इस टेस्टी पानी से बनकर तैयार होने वाले नीर डोसा को ट्राय कर सकते हैं. जानिए पूरी रेसिपी…

Neer Dosa Recipe: अगर आपका मन कुछ हल्का, झटपट बनने वाला और टेस्टी खाने का हो रहा है तो नीर डोसा एकदम बढ़िया ऑप्शन है. ये कर्नाटक की एक पारंपरिक डिश है, जो खासकर तटीय इलाकों में बनाई जाती है. “नीर” का मतलब होता है “पानी”, और डोसे का बैटर इतना पतला होता है जैसे पानी. यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है. 

सामग्री:

  • एक कप साधारण या बासमती चावल
  • आधा कप ताजा नारियल (कद्दूकस किया हुआ) — ऑप्शनल
  • स्वादानुसार नमक
  • पानी — जरूरत अनुसार
  • थोड़ा सा तेल

बनाने की विधि:

सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर 5-6 घंटे के लिए भिगो दीजिए. जब चावल फूल जाए, तब उसे नारियल और थोड़ा पानी डालकर मिक्सी में बारीक पीस लीजिए. अब इसमें और पानी डालकर बैटर को पतला कीजिए, बिलकुल छाछ जैसा. फिर स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं.

अब नॉनस्टिक तवा गरम करें. हल्का सा तेल लगाएं और एक कलछी भर बैटर तवे पर डालें. बैटर अपने आप फैल जाएगा, अगर ना फैले तो तवा थोड़ा झुकाकर फैला सकते हैं. इसे ढककर 30-40 सेकंड पकाएं. जब ऊपर से सूख जाए और किनारे हल्के छूटने लगें, तब उतार लें. पलटना नहीं है. इस नीर डोसा को आप नारियल की चटनी, टमाटर चटनी, सांभर या गुड़-घी के साथ खा सकते हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक, सब इसे पसंद करने वाले हैं.नीर डोसा नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट डिश है. कम तेल, हल्का और झटपट बनने वाला नाश्ता है.

ALSO READ: Paneer Bhurji Recipe: बच्चे या हसबैंड की टिफिन के लिए इससे हेल्दी कुछ नहीं, टेस्ट में बेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >