Navratri 2025: नवरात्री शुरू होने से पहले जरूर कर लें ये 5 खास चीजें

Navratri 2025: 22 सितंबर से पहले जरूर कर लें 5 खास चीजें, जिससे आपकी नवरात्री बनेगी खुशियों और उत्साह से भरपूर

Navratri 2025: नवरात्री 2025 बस आने ही वाली है और हर कोई त्योहार की तैयारी में व्यस्त है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुरुआत से पहले कुछ खास तैयारियां करना बेहद जरूरी है? 22 सितंबर से पहले ये 5 चीजें करने से न सिर्फ आपका उत्सव और भी खास बन जाएगा, बल्कि आपकी नवरात्रि अनुभव भी यादगार होगी. जानिए कौन-कौन सी तैयारी आपको समय रहते करनी चाहिए और कैसे आप इस नवरात्रि को बना सकते हैं खुशियों और उत्साह से भरपूर.

घर और पूजा की जगह साफ करें

नवरात्रि शुरू होने से पहले घर और पूजा की जगह अच्छी तरह साफ करें. साफ-सफाई से घर का माहौल अच्छा और शुभ बनता है. फूल, रंग-बिरंगे कपड़े और दीपक सजाने के लिए तैयार रखें.

कलश और पूजा की चीजें तैयार करें

कलश स्थापना नवरात्रि की सबसे जरूरी चीज है. कलश, पानी, फूल, हल्दी और कपूर पहले से तैयार रखें. इसके साथ गंगा जलl से शुद्धिकरण करें और मंदिर या पूजा स्थल से टूटे या पुराने सामान हटा दें. इससे पूजा में कोई परेशानी नहीं होगी और आरंभ शुभ रहेगा.

ये भी पढ़ें: Navratri 2025: नवरात्रि के 9 देवियों के नाम और रंग, जानिए हर दिन का विशेष महत्व

व्रत और खाने-पीने की योजना बनाएं

अगर आप व्रत रखते हैं, तो व्रत का खाना और रोजमर्रा की योजना पहले से बनाएं. फल, सूखे मेवे और अनाज समय रहते खरीद लें. इससे व्रत आसानी से पूरा होगा और आप आराम से पूजा कर पाएंगे.

पोशाक और सजावट पहले से तैयार रखें

नवरात्रि में हर दिन अलग रंग पहनने की परंपरा है. इसलिए अपने कपड़े, गहने और सजावट पहले से तैयार रखें. इससे त्योहार का मज़ा और भी बढ़ जाएगा और आप हर दिन खास दिखेंगे.

नवरात्रि के खास खाने की तैयारी करें

व्रत वाले खाने और हल्के स्नैक्स पहले से तय कर लें. इससे त्योहार के दिन खाना बनाने में आसानी होगी. पूरे परिवार के लिए स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक भोजन तैयार रहेगा.

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

Shubhra Laxmi is a lifestyle and health writer with a year-long association with Prabhat Khabar. While she specializes in health, fashion, food, and numerology, her writing is deeply rooted in the human experience. By blending emotional depth with motivational insights, Shubhra aims to inspire readers to live a life that is balanced, mindful, and vibrant.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >