Nautapa Prevention Tips: इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो रही जो कि 2 जून तक चलने वाली है. अगर आप नौतपा के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें यह हर साल गर्मियों में आने वाले वो 9 दिन होते हैं जब सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा तेज होती हैं. इन नौ दिनों के दौरान टेम्परेचर अचानक से बढ़ जाता है और साथ ही गर्म हवाओं की वजह से लू लगने का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है. अगर आप नौतपा के दौरान अपनी सेहत का ख्याल नहीं रखते हैं तो आपको डिहाइड्रेशन, थकावट, सिरदर्द, बार-बार चक्कर आना और हीट स्ट्रोक जैसी प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे या फिर बड़े बुजुर्ग हैं तो आपको इन नौ दिनों में आपको इनका ख्याल बहुत ही अच्छे तरीके से रखना शुरू कर देना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप नौतपा के दौरान सिर्फ अपना नहीं बल्कि अपने परिवार का भी ख्याल बेहतर तरीके से रख पाएंगे.
पर्याप्त पानी पीएं और लिक्विड्स लेते रहें
नौतपा के दिनों में आपको जितना हो सके अपने शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करनी चाहिए. शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए सिर्फ पानी पीना ही जरूरी नहीं है, बल्कि अन्य लिक्विड्स की भी मात्रा आपको बढ़ा देनी चाहिए. पूरे दिन के दौरान हर थोड़ी देर में पानी पीते रहे, चाहे आपके प्यास लगी हो या फिर न लगी हो. इसके अलावा अपन शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस रखने के लिए नारियल पानी पीना भी शुरू कर दें. इसके अलावा आप अपने पेट को ठंडा रखने के लिए नींबू पानी भी पी सकते हैं. आपके लिए बेहतर होगा कि आप घर पर बने फ्रूट जूस और सत्तू का भी सेवन करें. इसके अलावा आपको बहुत ही ज्यादा स्वीट ड्रिंक्स और कॉफी का सेवन करने से भी बचना है. इस तरह की चीजें आपके शरीर को डिहाइड्रेटेड कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें: लाख कोशिशों के बाद भी नहीं घट रहा वजन? ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये 5 चीजें, पहले महीने से ही दिखने लगेगा फर्क
लाइट और आसानी से पचने वाला भोजन करें
इन नौ दिनों में आप जितना हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएंगे आपके लिए उतना ही बेहतर है. कोशिश करें कि आपकी डाइट में फ्रेश फल जैसे कि तरबूज, खरबूजा, खीरा और पपीता जरूर मौजूद हो. इस तरह के फल आपके शरीर को पानी और बाकी सारे जरूरी न्यूट्रिएंट्स देते हैं. इसके अलावा आपको अपनी डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए दही और छाछ को भी अपने डाइट में शामिल करना चाहिए. इन नौ दिनों के दौरान आपको खिचड़ी और दलिया जैसी चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए.
धूप से बचना भी है बेहद जरूरी
नौतपा के दिनों में दोपहर की जो धूप होती है वह सबसे ज्यादा खतरनाक साबित होती हैं. ऐसे में आपको यह कोशिश करनी चाहिए कि आप सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 4 बजे तक अपने घर से बाहर न निकलें. अगर आपके लिए घर से बाहर निकलना बेहद ही जरूरी है तो अपने सिर को ढक कर रखें और एक छाते का भी इस्तेमाल करें. अगर आप धूप में ज्यादा देर तक रहते हैं तो हीट स्ट्रोक का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है. नौतपा के दिनों में जितना हो सके कॉटन और हल्के रंगों के कपड़े पहनें. इस तरह के कपड़े आपकी स्किन को सांस लेने का मौका देते हैं और आपको गर्मी भी कम महसूस होती है.
ये भी पढ़ें: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर दिखते हैं ये संकेत, समय रहते हो जाएं सावधान
शरीर को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये उपाय
अगर आप तेज गर्मी में अपने शरीर को राहत पहुंचाना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं. रात को जब आप सोने जाएं तो उससे पहले अपने पैरों को ठंडे पानी में जरूर भिगोएं. इससे आपको थकावट कम महसूस होगी. इसके अलावा अपने चेहरे को फ्रेश फील करवाने के लिए गुलाबजल का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा स्किन को ठंडक और राहत पहुंचाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल सबसे बेस्ट होता है.
बच्चों और बुजुर्गों का रखें खास ख्याल
छोटे बच्चे और बुजुर्ग लोग इन नौ दिनों के दौरान सबसे ज्यादा सेंसिटिव हो जाते हैं. ऐसे में आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप उन्हें बार-बार पानी पिलाते रहें और जितना हो सके लाइट भोजन खाने के लिए दें. बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा देर तक धूप में न रहने दें और साथ ही उन्हें आराम मिल सके इस बात का भी पूरा ख्याल रखें. अगर उन्हें कमजोरी, बार-बार उल्टी आना या फिर चक्कर आने जैसी प्रॉब्लम हो रही है, तो उन्हें बिना देरी किये डॉक्टर के पास लेकर जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी इन लक्षणों को कर रहे हैं नजरअंदाज? शरीर में हो सकती है मैग्नीशियम की कमी
