Eye Care Tips: आज के डिजिटल दौर में घंटों मोबाइल और लैपटॉप स्क्रीन देखने की आदत हमारी आंखों के लिए खतरा बनती जा रही है. अगर आपकी आंखें बार-बार सूखी, भारी या जलन भरी महसूस होती हैं, तो यह ड्राई आई प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से हमारी पलक झपकने की दर 15-20 बार प्रति मिनट से घटकर सिर्फ 4-6 बार रह जाती है, जिससे आंखों की नमी कम होने लगती है.
ड्राई आई से बचने के आसान और असरदार उपाय (Eye Care Tips)
1. बार-बार पलकें झपकाएं
हर 20 मिनट में ब्रेक लें और 10 बार पूरी तरह से पलकें झपकाएं. इससे आंखों में नमी बनी रहती है.
2. पामिंग करे
हथेलियों को रगड़कर आंखों पर रखें और 30 सेकंड आराम करें. इससे आंखों का तनाव कम होता है.
3. गुलाब जल से सेकें
कॉटन पैड को गुलाब जल में भिगोकर 10 मिनट आंखों पर रखें. यह तुरंत फ्रेशनेस देता है.
4. देसी घी का इस्तेमाल करें
रात को आंखों के किनारों पर एक बूंद शुद्ध घी लगाएं. यह आंखों को पोषण देता है.
5. कमरे में नमी बनाए रखें
एसी वाले कमरे में पानी का बाउल रखें या ह्यूमिडिफायर इस्तेमाल करें.
6. आंवला और ओमेगा-3 लें
आंवला जूस, अलसी और अखरोट आंखों की सेहत सुधारते हैं.
7. त्रिफला आई वॉश
ठंडा और छना हुआ त्रिफला पानी आंखों को साफ और ठंडा रखता है.
8. रिलैक्सेशन और ओम जप करेब
डीप रिलैक्सेशन और ॐ का उच्चारण आंखों और दिमाग को शांत करता है.
यह भी पढ़ें: मसूड़ों की सूजन और बदबू से हैं परेशान अपनाएं Oil Pulling का देसी नुस्खा
