किसे करें नमस्ते, किसे नमस्कार और किसे प्रणाम? ये कन्फ्यूजन आज कर लें दूर

भारत में अभिवादन के तीन मुख्य तरीके: नमस्ते, नमस्कार और प्रणाम. जानें इनके बीच का बारीक फर्क और सही मौके पर किसका इस्तेमाल करें.

भारत में किसी से मिलने पर अभिवादन करना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है. घर में बड़ों से लेकर ऑफिस में सीनियर और बाहर किसी परिचित से मिलने तक हम किसी न किसी तरीके से सामने वाले का अभिवादन करते हैं. हालांकि, कई बार मन में सवाल आता है कि नमस्ते, नमस्कार और प्रणाम में आखिर फर्क क्या है?

तीनों शब्द सम्मान से जुड़े हुए हैं, लेकिन इनके इस्तेमाल का तरीका और भाव थोड़ा अलग होता है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि किस मौके पर कौन-सा अभिवादन करना बेहतर रहता है.

नमस्ते कब बोलना चाहिए?

नमस्ते सबसे आम और रोजाना इस्तेमाल होने वाला अभिवादन है. किसी एक व्यक्ति से मिलने पर आप आसानी से नमस्ते कह सकते हैं. दोस्तों, परिचितों, सहकर्मियों या अपने बराबर उम्र के लोगों से मिलते समय इसका इस्तेमाल सामान्य तौर पर किया जाता है.

हाथ जोड़कर नमस्ते करना भारतीय संस्कृति में सम्मान जताने का सहज तरीका माना जाता है. किसी से पहली बार मुलाकात हो या रोजाना मिलना-जुलना हो, दोनों ही मौकों पर नमस्ते कहा जा सकता है.

नमस्कार किस मौके पर कहें?

नमस्कार भी सम्मान के साथ अभिवादन करने का तरीका है. इसका इस्तेमाल खासतौर पर औपचारिक माहौल में काफी सहज लगता है. अगर किसी कार्यक्रम में कई लोगों का एक साथ अभिवादन करना हो, तो नमस्कार कहना अच्छा विकल्प है.

ऑफिस की मीटिंग, सार्वजनिक कार्यक्रम, समारोह या किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात के दौरान भी आप नमस्कार कह सकते हैं. इसमें सम्मान के साथ थोड़ा औपचारिक भाव भी जुड़ा होता है.

बड़ों के लिए क्यों कहते हैं प्रणाम?

प्रणाम शब्द में आदर और सम्मान का भाव अधिक गहरा माना जाता है. आमतौर पर माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी, गुरुजनों और घर के बड़े-बुजुर्गों का अभिवादन करते समय प्रणाम कहा जाता है.

कई परिवारों में बच्चे बड़ों के पैर छूकर प्रणाम भी करते हैं. यह सिर्फ अभिवादन नहीं, बल्कि सामने वाले के प्रति सम्मान और आदर दिखाने की पारंपरिक भावना है.

तीनों में आसान अंतर समझिए

अगर इसे बिल्कुल आसान तरीके से समझें, तो किसी सामान्य मुलाकात में नमस्ते, औपचारिक या सामूहिक अभिवादन में नमस्कार और बड़ों या गुरुजनों के प्रति विशेष सम्मान जताने के लिए प्रणाम कहना सहज माना जाता है.

हालांकि, इन शब्दों का इस्तेमाल परिवार, क्षेत्र और परिस्थिति के अनुसार थोड़ा अलग भी हो सकता है. सबसे जरूरी बात यह है कि अभिवादन में आपके शब्दों के साथ-साथ सम्मान और अपनापन भी नजर आए.

यह भी पढ़ें:  किराए के घर की सजावट का आसान जुगाड़, बिना दीवार खराब किए मिलेगा प्रीमियम लुक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >