Nail Polish Shades: नेल पॉलिश सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम नहीं करती, बल्कि सही शेड आपके पूरे लुक को और भी निखार सकता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कोई रंग किसी के हाथों पर बहुत खूबसूरत लगता है, जबकि वही शेड दूसरे व्यक्ति पर उतना अच्छा नहीं दिखता. इसकी वजह है स्किन टोन. इसलिए नेल पेंट खरीदते समय अपनी स्किन टोन का ध्यान रखना जरूरी है. आइए जानते हैं अलग-अलग स्किन टोन पर कौन से नेल पॉलिश शेड (Nail Polish Shades) सबसे ज्यादा खूबसूरत लग सकते हैं.
फेयर स्किन टोन के लिए नेल पॉलिश शेड
अगर आपकी स्किन टोन काफी हल्की है, तो आप कई तरह के शेड्स आसानी से ट्राई कर सकती हैं. सॉफ्ट पिंक, बेबी पिंक, पीच और हल्का लैवेंडर आपके हाथों को फ्रेश और एलिगेंट लुक दे सकते हैं. इसके अलावा क्लासिक रेड और बरगंडी जैसे गहरे रंग भी फेयर स्किन पर काफी अच्छे लगते हैं. अगर आपको सिंपल और सोबर लुक पसंद है तो न्यूड पिंक या मिल्की व्हाइट भी बढ़िया ऑप्शन है.
मीडियम या गेहूंआ स्किन टोन के लिए
भारतीय महिलाओं में मीडियम या गेहूंआ स्किन टोन काफी आम है. इस स्किन टोन पर रोज पिंक, माउव, कोरल, टेराकोटा और वार्म न्यूड जैसे शेड्स खूबसूरत लगते हैं. रोजमर्रा के लिए म्यूटेड पिंक या ब्राउन न्यूड चुन सकती हैं. वहीं किसी पार्टी या फंक्शन में जाना हो तो डीप रेड, वाइन या प्लम शेड आपके हाथों को अट्रैक्टिव लुक देता है.
डस्की स्किन टोन पर जंचेंगे ये रंग (Nail Polish Shades)
डस्की स्किन टोन पर थोड़े बोल्ड और रिच शेड्स काफी अच्छे लगते हैं. डीप रेड, बरगंडी, चॉकलेट ब्राउन, प्लम और बेरी जैसे रंग हाथों की खूबसूरती को और उभार सकते हैं. इसके अलावा मस्टर्ड, डीप ऑरेंज और ब्रिक रेड जैसे वार्म शेड्स भी ट्राई किए जा सकते हैं. अगर आपको मिनिमल लुक पसंद है तो कैरेमल या वार्म ब्राउन न्यूड शेड अच्छा ऑप्शन रहेगा.
डीप स्किन टोन के लिए परफेक्ट शेड्स
डीप स्किन टोन पर ब्राइट और ज्वेल-टोन्ड नेल पॉलिश काफी खूबसूरत लगती है. एमराल्ड ग्रीन, रॉयल ब्लू, डीप पर्पल, बरगंडी और रेड जैसे शेड्स हाथों को ग्लैमरस लुक दे सकते हैं. गोल्ड और ब्रॉन्ज मेटैलिक शेड्स भी पार्टी या फेस्टिव लुक के लिए बेहतरीन रहेंगे.
न्यूड नेल पेंट चुनते समय रखें ध्यान
न्यूड नेल पॉलिश (Nail Polish Shades) हर स्किन टोन पर एक जैसी नहीं दिखती. इसलिए अपनी स्किन के अंडरटोन के हिसाब से न्यूड चुनना बेहतर रहता है. वार्म अंडरटोन वाली स्किन पर पीच, कैरेमल और वार्म बेज अच्छे लग सकते हैं, जबकि कूल अंडरटोन पर पिंकिश या माउव न्यूड ज्यादा खूबसूरत लगते हैं.
यह भी पढ़ें: सांवली स्किन पर सबसे ज्यादा खिलते हैं ये 7 रंग, पहनते ही मिलेगा रॉयल और एलिगेंट लुक
