Nail Growth Home Remedies: महिलाओं को अक्सर अपने नाखूनों से बेहद प्यार होता है. लंबे नाखून हमारे हाथों को काफी अट्रैक्टिव बनाते हैं. हालांकि नाखूनों की देखभाल बहुत मुश्किल नहीं है, पर अगर आपके नाखून पतले और कमजोर हैं, तो इन्हें ज्यादा केयर की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे बहुत से प्रोडक्ट्स है जो आपके नाखूनों को लंबे और मजबूत बनाने में मदद करते हैं पर अगर आप कम पैसे खर्च के घर आसानी से लंबे नाखून पाना चाहती हैं तो ये हैं आप के लिए कुछ बेहद ही आसान होम रेमेडिज.
पेट्रोलियम जेली
पेट्रोलियम जेली आपके नाखूनों को मजबूत बनाने में मदद करता है. हाथों को अच्छी तरह से धोने के बाद पेट्रोलियम जेली से नाखूनों पर मालिश करें, और 4-5 मिनट के बाद हाथ धो लें. इससे नाखूनों को मजबूती मिलेगी और हाथ भी मुलायम होगे.
नारियल का तेल
नारियल का तेल एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई से भरपूर होता है. नाखूनों और उंगलियों में नारियल तेल की मालिश, आपके नाखूनों को मजबूत बनाने में मदद करता है. यह एक बेहतर नेल स्पलीमेंट के रुप में काम करता है.
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल में विटामिन ई पाया जाता है जो नाखूनों को पोषण देकर उसमें नमी बनाए रखने में मदद करता है. आप ऑलिव ऑयल को नींबू के रस के साथ मिला कर अपने नाखूनों पर लगा सकते हैं. रोजना इसका इस्तेमाल आपके नाखूनों के लिए फायदेमंद हो सकता है.
लहसुन
लहसुन में मौजूद पोषक तत्व हमारे नेल ग्रोथ में सहायक हैं. लहसुन की कली को बीच से काट कर 10-15 मिनट तक अपने नाखूनों में घसें, ऐसा करना आपके नाखूनों को टूटने से बचाता है.
अंडे के छिलके
अगर आपके नाखून कमजोर होने के कारण बहुत जल्दी टूट जाते है, तो अंडे के छिलके आपके लिए फायदेमंद हो सकते है. अंडे के छिलको में मौजूद कैल्शियम आपके नाखून को मजबूत बनाने में मदद करता है.
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद पोषक तत्व आपके नाखूनों को मजबूत बना कर उन्हें टूटने से बचाता है. इसमें ऐंटी-फंगल गुण होते हैं जो नाखूनों में होने वाली इंफेक्शन को रोकने में मदद करते हैं. इसे आप लहसुन के पेस्ट के साथ मिला कर अपने नाखूनों पर लगा सकते है.
नींबू का रस
नींबू विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से नाखूनों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है. साथ ही यह नाखूनों के पीलेपन को हटाने में भी सहायक है. कॉटन पैड की मदद से नींबू के रस को नाखूनों में लगाया जा सकता है. इन्पुट- तानिया डे
