सुबह उठते ही चाय नहीं, पहले पिएं पानी, शरीर में होते हैं हैरान कर देने वाले बदलाव

Morning Water Benefits: क्या आप सुबह उठते ही पानी पीते हैं? अगर नहीं, तो यह आदत आज से ही शुरू कर दें. सुबह एक गिलास पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं और दिन की शुरुआत भी अच्छी होती है. आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट पानी पीना क्यों फायदेमंद माना जाता है.

Morning Water Benefits: सुबह उठकर हममें से ज्यादातर लोगों की आदत सबसे पहले चाय या कॉफी पीने की होती है. लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रात की लंबी नींद के दौरान हमारे शरीर को पानी नहीं मिलता है, जिससे सुबह शरीर में थोड़ी बहुत पानी की कमी हो सकती है. ऐसे में खाली पेट चाय या कॉफी पीने से यह कमी और ज्यादा बढ़ सकती है, जो सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है. यही वजह है कि डॉक्टर दिन की शुरुआत सबसे पहले एक गिलास सादे पानी से करने की सलाह देते हैं. सुबह खाली पेट पानी पीना शरीर को वापस री-हाइड्रेट करने का सबसे आसान और नेचुरल तरीका माना जाता है.

शरीर के लिए पानी क्यों है बेहद जरूरी

Ai image
  • रात भर सोने के बाद हमारे शरीर को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. सुबह उठते ही पानी पीने से शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है, अंगों को काम करने की ताकत मिलती है और कमजोरी दूर होती है.
  • सुबह पानी पीते ही हमारा पेट और पूरा पाचन तंत्र बहुत अच्छे से काम करना शुरू कर देता है, जिससे खाया-पिया शरीर को अच्छी तरह लगता है.

किडनी से लेकर वजन कंट्रोल करने में पानी के फायदे

Ai imgge
  • किडनी हमारे शरीर से गंदे पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है. जब हम सुबह पानी पीते हैं, तो यूरिन के जरिए शरीर की सारी गंदगी बहुत आसानी से बाहर निकल जाती है और पेट भी पूरी तरह साफ हो जाता है.
  • शरीर में पानी का लेवल सही रहने से चेहरे की त्वचा एकदम हेल्दी और चमकदार दिखाई देती है. इसके अलावा सुबह के समय पानी पीने से पेट भरा-भरा महसूस होता है, जिससे आप ज्यादा हैवी ब्रेकफास्ट करने से बच जाते हैं और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है.
  • गर्मी के मौसम में सुबह पानी पीकर दिन की शुरुआत करने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है और आप लू या हीट स्ट्रोक के खतरे से पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं.

पानी पीने के साथ इन बातों का भी रखें खास ख्याल

  • सुबह खाली पेट पानी पीना दिन की एक अच्छी शुरुआत है, लेकिन पूरी तरह फिट रहने के लिए अच्छा खाना, पूरी नींद लेना और रोज थोड़ी एक्सरसाइज करना भी उतना ही जरूरी है.
  • जिन लोगों को किडनी, दिल की बीमारी या कोई दूसरी बड़ी मेडिकल समस्या है, उन्हें सुबह कितना पानी पीना चाहिए, इसके लिए अपने डॉक्टर की सलाह जरूर माननी चाहिए क्योंकि हर इंसान के शरीर की जरूरत अलग होती है.

यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट चबा लें भीगी हुई मेथी, इन 5 समस्याओं में मिल सकती है राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >