मॉर्निंग वॉक करने वालों में कम रहता है इन 5 बीमारियों का खतरा, फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं तो जान लें

Morning Walk Benefits: अगर आप खुद को बिना एक पैसा खर्च किए फिट, हेल्दी और बीमारियों से बचाकर रखना चाहते हैं तो आपको हर सुबह कम से कम 30 मिनट वॉक करना शुरू कर देना चाहिए. आपकी यह छोटी सी आदत आपको कई तरह की गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचाकर रख सकती है.

Morning Walk Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी इतने ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि अपनी सेहत का ख्याल रखना तक भूल चुके हैं. पूरे-पूरे दिन कुर्सी पर बैठकर काम करते रहना, कंप्यूटर की तरफ देखते रहना और कुछ भी उल्टा-सीधा खा लेना, हमारी लाइफस्टाइल का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है. इन गलत आदतों का नतीजा यह होता है कि हमारा शरीर बीतते समय के साथ कई तरह की बीमारियों का घर बनने लग जाता है. अगर आप बिना एक भी पैसा खर्च किए खुद को हमेशा फिट, एक्टिव, खुश और कई तरह की बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान तरीका है हर सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाना. आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन सुबह उठकर सिर्फ 30 मिनट पैदल चलने से आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल सकती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका खतरा आपको काफी हद तक कम हो जाता है जब आप हर सुबह सिर्फ 30 मिनट मॉर्निंग वॉक करते हैं.

कम हो सकता है दिल की बीमारियों का खतरा

आज के समय में यह हम सभी ने देखा है कि काफी कम उम्र के लोगों में ही दिल से जुड़ी बीमारियां और हार्ट अटैक का खतरा कितना ज्यादा बढ़ गया है. जब आप सुबह के समय थोड़े तेज कदमों से चलते हैं, तो इससे आपके दिल की धड़कनें बढ़ती हैं. इससे पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होने लग जाता है. सुबह की छोटी सी वॉक आपके हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है और शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालती है. ऐसा होने की वजह से आपका दिल एकदम मजबूत रहने लग जाता है.

टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी होता है कम

खराब या फिर गलत चीजें खाने और पीने की वजह से आज लगभग हर परिवार में आपको कोई न कोई डायबिटीज का मरीज जरूर मिल ही जाता है. जब आप रोज सुबह वॉक करते हैं, तो आपके शरीर के मसल्स खून में जमा एक्स्ट्रा शुगर को एब्जॉर्ब कर लेते हैं और उसे एनर्जी में कन्वर्ट कर देते हैं. ऐसा होने की वजह से आपका ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल में रहता है और आप इस गंभीर बीमारी से खुद को बचाकर रख पाते हैं.

बढ़ते हुए वजन और मोटापे का खतरा कम होता है

आज के समय में बढ़ता हुआ पेट और वजन हर दूसरे इंसान की समस्या बन चुकी है. वजन बढ़ने से शरीर में कई और बीमारियां भी आने लगती हैं. अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है, तो मॉर्निंग वॉक आपके लिए बेस्ट चॉइस बन सकती है. हर दिन सिर्फ आधे घंटे तेज चलने से शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरीज बर्न होने लगती हैं. ऐसा होने की वजह से आपका मेटाबॉलिज्म फास्ट होता है और बिना किसी स्ट्रिक्ट डाइट के आपका बढ़ा हुआ वजन कम होने लगता है.

मेंटल स्ट्रेस और डिप्रेशन से राहत

अगर आप गौर करें तो आपको यह समझ में आएगा कि आज के समय में काम के प्रेशर और फैमिली प्रॉब्लम्स की वजह से लगभग हर व्यक्ति स्ट्रेस में जी रहा है. सुबह-सुबह जब आप फ्रेश हवा में सांस लेते हैं, हरे-भरे पेड़-पौधे देखते हैं, तो आपके दिमाग में एंडोर्फिन नाम का एक केमिकल बनने लगता है, जिसे हैप्पी हॉर्मोन के नाम से भी जाना जाता है. यह हॉर्मोन आपके मूड को तुरंत अच्छा कर देता है, जिससे मेंटल स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी परेशानियां चुटकियों में दूर होने लग जाती हैं.

घुटनों और जोड़ों का दर्द

बढ़ती हुई उम्र बढ़ने के साथ अक्सर लोगों के घुटनों, कमर और जोड़ों में दर्द होने लगता है. लेकिन जब आप सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं, तो इससे आपके जॉइंट्स की फ्लेक्सिबिलिटी बरकरार रहती है और साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती हैं. इसके अलावा, सुबह की हल्की सी धूप से आपके शरीर को विटामिन डी भी मिलता है, जो हड्डियों के लिए सबसे जरूरी है. हर दिन सुबह वॉक करने वालों को बुढ़ापे में भी गठिया या जोड़ों के दर्द की शिकायत नहीं होती.

ये भी पढ़ें: रात में बार-बार टूटती है नींद? सोने से पहले बदलें ये 5 आदतें, आएगी घोड़े बेचकर नींद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >