सुबह के नाश्ते में बनाएं यह हरी-भरी इडली, स्वाद ऐसा कि घरवाले बार-बार करेंगे इसकी डिमांड

Moong Dal Palak Idli: अगर आप रोजाना एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है. स्वाद और न्यूट्रिशन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन लिए यह डिश सुबह की शुरुआत को और भी शानदार बना सकती है. तो चलिए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका.

Moong Dal Palak Idli: सुबह के नाश्ते में जब हमें कुछ ऐसा मिल जाता है जो सिर्फ टेस्टी ही नहीं होता है बल्कि हेल्दी भी होता है, तो इससे हमारा पूरा दिन ही बन जाता है. हेल्दी चीजों की जब बात आती है तो इसमें सबसे पहला नाम आता है इडली का. आमतौर पर हम जो इडली खाते हैं वह चावल और उड़द दाल से बनी हुई होती है, लेकिन आज हम बात करने वाले हैं एक बेहद ही यूनिक, टेस्टी और न्यूट्रिशन से लोडेड मूंग दाल और पालक की इडली की. यह इडली दिखने में बेहद ही खूबसूरत हरे रंग की होती है और जब आप इसकी पहली बाईट लेते हैं तो आपको बेहद ही लाइट और स्पंजी सा फील होता है. मूंग दाल होने की वजह से यह प्रोटीन से लोडेड हो जाता है जबकि पालक शरीर में आयरन और विटामिन्स की कमी को पूरा करता है. चाहे घर के बच्चे हों या फिर बड़े, यह रेसिपी हर किसी को ही पसंद आती है और इसे डाइजेस्ट करना भी काफी आसान होता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

मूंग दाल और पालक की इडली के लिए जरूरी सामग्री

  • बिना छिलके वाली पीली मूंग दाल – 1 कप, 3 से 4 घंटे पानी में भिगोई हुई
  • फ्रेश पालक – 1 कप, अच्छे से धोकर बारीक कटी हुई या प्यूरी बनाई हुई
  • फ्रेश दही – 3 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • ईनो या बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • राई और कढ़ी पत्ता – 1 छोटा चम्मच, तड़के के लिए
  • तेल – 1 छोटा चम्मच, सांचों को चिकना करने और तड़के के लिए

मूंग दाल और पालक की इडली बनाने की आसान रेसिपी

  • मूंग दाल और पालक की इडली बनाने के लिए सबसे पहले भिगोई हुई मूंग दाल का पूरा पानी निकाल लें. अब इसे मिक्सी के जार में डालें और साथ में दही, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर एकदम बारीक और स्मूद पीस लें.
  • अब इस पिसी हुई दाल के घोल को एक बड़े बर्तन में निकालें और फिर इसमें बारीक कटा हुआ पालक या पालक की प्यूरी और नमक डालकर अच्छी तरह चम्मच से फेंट लें.
  • इसके बाद एक छोटे पैन में आधा चम्मच तेल गर्म करें और फिर इसमें राई और कढ़ी पत्ता चटकाएं और इस तड़के को इडली के घोल में मिला दें. इससे इडली का स्वाद दोगुना हो जाता है.
  • अब इडली पॉट या कुकर में 1 से 2 ग्लास पानी डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें. इसके बाद इडली के सांचों प्लेट्स पर थोड़ा सा तेल लगाकर उन्हें चिकना कर लें ताकि इडली आसानी से निकल आए.
  • अब इडली बनाने के ठीक पहले, बैटर में ईनो या बेकिंग सोडा डालें. इसके ऊपर एक छोटा चम्मच पानी डालें ताकि ईनो एक्टिवेट हो जाए, और इसे हल्के हाथों से एक ही दिशा में मिला लें. आप देखेंगे कि घोल एकदम फ्लफी हो गया है.
  • इसके बाद बिना देरी किए चमचे की मदद से घोल को इडली के सांचों में भरें. अब इन सांचों को स्टीमर में रखें, ढक्कन बंद करें और तेज आंच पर 10 से 12 मिनट तक भाप में पकने दें.
  • इसके 12 मिनट बाद गैस बंद कर दें और इडली में एक टूथपिक या चाकू डालकर देखें, अगर वह साफ बाहर आती है तो इडली तैयार है. इसके बाद सांचों को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर चम्मच की मदद से गर्मागर्म इडलियां बाहर निकाल लें.
  • इस गर्मागर्म हरी-भरी इडली को नारियल की चटनी, टमाटर-प्याज की तीखी चटनी या फिर अपनी पसंद के सांभर के साथ परोसें.

ये भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों की शाम की भूख का हेल्दी और टेस्टी समाधान, घर पर बनाएं यह क्रिस्पी स्नैक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >