Mooli Ki Poodi: ब्रेकफास्ट, लंच या हो डिनर… मूली की पूड़ी सबके लिए है फिट, जानिए झटपट रेसिपी

Mooli Ki Poodi: आज हम आसानी से मिलने वाली मूली की पूड़ी के बारे में जानेंगे. इसे बनाने की विधी के बारे में जानेंगे. साथ ही इसे किसके साथ परोसा जाए ताकि इसका स्वाद दोगुना हो जाए. पढे़ं पूरी रेसिपी…

Mooli Ki Poodi: भारतीय घरों के किचेन में मूली आराम से मिल जाता है. लोग इसे सब्जी और सलाद के रूप में खाते हैं. यह शरीर को कई तरीके से फायदा भी पहुंचाता है. मूली से तैयार होने वाली एक ऐसे रेसिपी के बारे में हम आपको ब���ाने जा रहे हैं, जो झटपट तैयार हो जाएगा और खाने में इतना टेस्टी की आप अपनी उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे. ऐसे ही एक रेसिपी है मूली की पूड़ी का. यह उत्तर भारत में खास तौर पर बनाई जाती है, जब बाजार में ताजी, रसदार मूली आसानी से मिलती है. मूली की पूड़ी नाश्ते, दोपहर के खाने या फिर शाम की चाय के साथ बड़े चाव से खाई जाती है. इसे अचार, दही या आलू की सब्जी के साथ भी परोसा जाता है. 

आइए, जानते हैं आप घर पर इस खास मूली की पूड़ी कैसे बना सकते हैं- 

सामग्री:

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • मूली – 1 बड़ी (कद्दूकस की हुई)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनिया – 2 चम्मच (कटा हुआ)
  • अजवाइन – ½ चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए

बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले मूली को कद्दूकस करें और फिर उसे हल्का सा निचोड़ लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए.
  • अब आटे में मूली, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • जरूरत हो तो थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें.
  • गूंथे हुए आटे को 10 मिनट ढककर कहीं साइड में रख दें.
  • 10 मिनट बाद अब छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हल्के हाथों से पूड़ियां बेलें.
  • दूसरी तरफ गैस पर कड़ाही में तेल गरम करें. खूब गरम होने के बाद पूड़ी डालें और उसे गोल्डन ब्राउन होने तक तलें.

मूली की गरमागरम पूड़ियां तैयार हैं. इन्हें गरमागरम परोसें.

ALSO READ: ई बिहार है भैया… शादी के कार्ड पर लिखा “TRE4 Applicant”, हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >