Monalisa Workout Photo: लोकप्रिय भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस और बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वर्कआउट की कुछ शानदार तस्वीरें साझा की हैं.
वर्कआउट के दौरान मोनालिसा के पोज और स्टाइलिश जिम आउटफिट ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है.
मोनालिसा के इस पोस्ट में अब तक 10 हजार से ज्यादा लाइक और 160 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं.
इन तस्वीरों में वह ग्रीन कलर के जिम आउटफिट में नजर आ रही हैं और पोनीटेल हेयरस्टाइल के साथ वर्कआउट करती हुई दिखाई दे रही हैं.
इस पोस्ट में उन्होनें अंग्रेजी में Strong Today, Stronger Tomorrow लिखा है.
यह भी पढ़ें: हर मौके पर चमकेगा लुक, व्हाइट कुर्ती के साथ ट्राई करें ये दुपट्टे
नीचे तस्वीर में मोनालिसा ट्रेडमिल पर वर्क आउट करती नजर आ रही हैं.
पुल अप बार को पकड़कर वर्क आउट करती नजर आ रही हैं.
मोनालिसा के इस पोस्ट को देखकर लोग भी कमेंट में उनकी तारीफ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: लुक को चार चांद लगाने के लिए देखें रेड साड़ी डिजाइन का कलेक्शन
