छोटी रसोई भी लगेगी बड़ी और खूबसूरत, देखें 4 मॉडर्न Open Kitchen Designs

Open Kitchen Designs: ओपन किचन आजकल ट्रेंड में हैं. ये डिजाइन रसोई को बड़ा और लिविंग एरिया से जुड़ा दिखाते हैं. छोटी हो या बड़ी, हर रसोई को स्टाइलिश बनाने के लिए यहां 4 बेहतरीन ओपन किचन डिजाइन देखें.

Open Kitchen Designs: आजकल घर के इंटीरियर में किचन को भी उतनी ही अहमियत दी जाती है, जितनी लिविंग रूम या बेडरूम को. खासकर ओपन किचन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि इससे रसोई और लिविंग एरिया के बीच जगह खुली नजर आती है. सही डिजाइन चुनने से छोटी रसोई भी ज्यादा खुली और खूबसूरत लग सकती है, वहीं बड़े स्पेस को भी स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है. अगर आप अपने घर में ओपन किचन बनवाने की सोच रही हैं, तो ये 5 डिजाइन आपके काम आ सकते हैं.

1. आईलैंड ओपन किचन

आईलैंड ओपन किचन, PC -AI

थोड़ी ज्यादा जगह वाले घर में आईलैंड किचन को शामिल किया जा सकता है. इसमें किचन के बीच एक अलग काउंटर बनाया जाता है, जिसका इस्तेमाल खाना तैयार करने, सब्जियां काटने या बैठकर नाश्ता करने के लिए किया जा सकता है. आईलैंड के ऊपर पेंडेंट लाइट्स लगाने से किचन का लुक और आकर्षक बनाया जा सकता है. यह डिजाइन ओपन किचन को एक मॉडर्न और प्रीमियम टच देता है.

2.मिनिमलिस्ट ओपन किचन

मिनिमलिस्ट ओपन किचन, पीसी -AI

अगर आपको साफ-सुथरा और ज्यादा सामान से भरा हुआ किचन पसंद नहीं है, तो मिनिमलिस्ट डिजाइन अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें कैबिनेट का डिजाइन सिंपल रखा जाता है और हैंडल-लेस कैबिनेट किचन को क्लीन लुक देते हैं. सफेद, क्रीम, बेज या हल्के ग्रे जैसे रंगों के इस्तेमाल से जगह ज्यादा खुली हुई नजर आ सकती है. कम जगह वाले घरों में इस तरह का डिजाइन खास तौर पर अच्छा लगता है.

3. एल-शेप्ड ओपन किचन

एल-शेप्ड ओपन किचन, PC -AI

एल-शेप्ड किचन उन घरों के लिए सुविधाजनक रहता है, जहां कोने की जगह का बेहतर इस्तेमाल करना हो. इसमें दो तरफ की दीवारों के साथ काउंटर लगाया जाता है, जिससे 'L' जैसा आकार बनता है. इस डिजाइन में काम करने के लिए अच्छा काउंटर स्पेस मिल जाता है और किचन का एक हिस्सा लिविंग एरिया से खुला रखा जा सकता है. छोटे और मीडियम साइज के घरों में यह डिजाइन काफी आसानी से फिट हो जाता है.

4. पैरेलल या गैलरी ओपन किचन

पैरेलल या गैलरी ओपन किचन, pc -AI

अगर किचन लंबा और संकरा है, तो पैरेलल या गैलरी डिजाइन पर विचार किया जा सकता है. इसमें दोनों तरफ काउंटर बनाए जाते हैं और बीच में आने-जाने के लिए जगह छोड़ी जाती है. गैस, सिंक और फ्रिज को सही दूरी पर रखने से किचन में काम करना आसान हो जाता है. इसका एक हिस्सा लिविंग या डाइनिंग एरिया की तरफ खुला रखने पर छोटी जगह भी ज्यादा खुली हुई नजर आ सकती है.

यह भी पढ़ें: घर छोटा है तो क्या हुआ? ये 5 मेन गेट डिजाइन आपके आशियाने को देंगे रॉयल बंगले जैसा लग्जरी लुक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >