'मेहंदी वाला ब्लाउज' पहने महिला का वीडियो हो रहा वायरल, देखें ऐसे ही और भी यूनिक डिजाइन जो चर्चा में रहे

मेहंदी डिजाइन ब्‍लाउज पहने एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानें ऐसे ब्लाउज की डिजाइनों के बारे में जो अपनी यूनिकनेस की वजह से चर्चा में रहे हैं.

मेहंदी डिजाइन ब्लाउज पहने एक महिला का वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है. दरअसल, यह ब्‍लाउज किसी फैब्रिक का नहीं बना है बल्कि हाथों पर रचाई जाने वाली मेहंदी से इसे एक महिला के शरीर पर बनाया गया है. मजदार बात यह है कि महिला ने इस ब्‍लाउज के साथ सफेद रंग की चिकनकारी साड़ी भी पहनी हुई है.

https://www.instagram.com/p/CWqOX_tDnhC/ वायरल वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे लोग

मेहंदी डिजाइन बलाउज पहने इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर मजाक भरे कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक आम महिला के लिए इस तरह का ब्लाउज पहनना शायद आसान न हो, मगर पहले भी कुछ ब्‍लाउज के डिजाइन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुके हैं. जानें ऐसे ही ब्‍लाउज डिजाइन के बारे में जिसमें क्रिएटिविटी एक नहीं कई स्टेप अप हैं.

पति के नाम वाला ब्‍लाउज

तस्‍वीर में साफ देखा जा सकता है कि इसमें महिला ने जो ब्लाउज पहना हुआ है, उसमें लिखा है ‘सूरज की दुल्‍हन’ आप भी अपने ब्लाउज की बैक में अपने पति के नाम लिखवा सकती हैं. चाहें तो नाम को इतना ब्रॉड डिजाइन करवाने की जगह छोटा भी लिखा जा सकजा है. इस तरह के ब्‍लाउज को आप किसी खास अवसर पर जैसे- करवा चौथ, मैरिज एनिवर्सरी, पति के जन्मदिन आदि जैसे आकेजन पर पहन सकती हैं.

डोली डिजाइन ब्‍लाउज

इनदिनों शादी का सीजन चल रहा है. आप भी किसी की शादी में जा रही हैं या फिर आपकी अपनी शादी है, तो ऐसे ब्‍लाउज आप डिजाइन करवा सकती हैं. इसमें आप ब्लाउज की बैक में डोली की डिजाइन की एंब्रॉयडरी बनवा सकती हैं. यह एम्ब्रॉयडरी आप नेट फैब्रिक पर भी करवा सकती हैं और चाहें तो इसका कटवर्क भी लगवा सकती हैं.

फिगर एम्ब्रॉयडरी ब्‍लाउज

नीता अंबानी ने अपने बेटे आकाश अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में चेन्नई के सिल्‍क डायरेक्टर शिवालिंगम के द्वारा डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी. इस साड़ी के साथ उन्होंने डिजाइनर ब्लाउज पहना था, जिसमें फेमस आर्टिस्ट राजा रवि वर्मा की पेंटिंग की रेप्लिका डिजाइन की गई है. आप भी चाहें तो फिगर एंब्रॉयडरी वाला ब्लाउज डिजाइन करवा सकती हैं.

पर्सनलाइज्ड करवा सकती हैं अपने ब्लाउज के डिजाइन

आप ओकेजन के अनुसार अपने ब्लाउज को पर्सनलाइज्ड भी करवा सकती हैं. इसपर किसी खास अवसर की डेट या मंत्र, कोट्स आदि भी लिखवा सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >