Mehndi Design For Valentine's Day: वैलेंटाइन डे को बनाएं यादगार, हाथों में लगाएं ये मेहंदी डिजाइन

Mehndi Design For Valentine’s Day: वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप ये मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं.

Mehndi Design For Valentine Day: हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. वैलेंटाइन डे कपल्स के लिए बेहद खास होता है. इस स्पेशल दिन को और भी यादगार बनाने के लिए लोग अपने पार्टनर को तोहफे और सरप्राइज देते हैं. इस स्पेशल मौके को और भी खास बनाने के लिए आप अपने हाथों पर मेहंदी लगा सकती हैं. खूबसूरत आउटफिट के साथ ये मेहंदी डिजाइन आप पर बहुत जचेंगी. 

रोज मेहंदी डिजाइन (Rose Mehndi Design)

Rose mehndi design (ai generated image)

रोज मेहंदी डिजाइन (Rose Mehndi Design) एक बेहद आकर्षक मेहंदी डिजाइन है. इसमें गुलाब के फूल के पैटर्न को खूबसूरती से बनाया जाता है. रोज मेहंदी डिजाइन को आप सिंपल स्टाइल में हथेली पर बना सकती हैं. आप इसे फुल हैंड डिजाइन के रूप में भी ट्राई कर सकती हैं.

फुल हैंड हार्ट मेहंदी डिजाइन (Full Hand Heart Mehndi Design)

Heart shape mehndi for valentine’s day (ai generated image)

वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप फुल हैंड हार्ट मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. आप हथेली के बीच में बड़ा या छोटा हार्ट शेप बनवा सकती हैं. इसके साथ छोटे-छोटे पैटर्न जैसे कि फूल, पत्ते, बेल और डॉट्स के डिजाइन को बनवा सकती हैं. उंगलियों पर मिनिमल हार्ट पैटर्न भी जोड़ सकती हैं. ये डिजाइन देखने में बहुत आकर्षक लगती है. हार्ट के बीच में आप प्यारा सा मैसेज भी लिखवा सकती हैं. 

कपल पोर्ट्रेट मेहंदी डिजाइन (Couple Portrait Mehndi Design)

Couple portrait mehndi design (ai image)

आप वेलेंटाइन डे के मौके पर कपल पोर्ट्रेट मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. ये मेहंदी इस मौके के लिए अच्छा ऑप्शन है. इसमें आप अपनी हथेलियों पर एक-दूसरे का हाथ थामे हुए कपल का डिजाइन बनवा सकती हैं. इस डिजाइन को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए इसमें अपने और पार्टनर के नाम के पहले अक्षर या अपनी रिलेशनशिप की कोई खास डेट को लिखवा सकती है.

ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन (Jewellery Mehndi Design)

Jewellery mehndi design (ai generated image)

ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन एक बेहद खूबसूरत मेहंदी डिजाइन है. इसमें उंगलियों, कलाई और हथेली पर अंगूठी, चूड़ियों, ब्रेसलेट और नेकलेस जैसी डिजाइन को बनाया जाता है. आप इस मेहंदी डिजाइन से हाथों को सुंदर लुक दे सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day Special Red Velvet Cake: वैलेंटाइन डे को बनाएं खास, घर पर बनाएं सॉफ्ट और क्रीमी रेड वेलवेट केक

यह भी पढ़ें: Valentine’s Week List 2026: कब से शुरू हो रहा है वैलेंटाइन वीक?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >