Meaningful Baby Boy Names: घर में नन्हे शहजादे का आना ढेर सारी खुशियाँ लेकर आता है. बच्चे के आने के बाद सबसे पहला और बड़ा काम होता है उसका एक प्यारा सा नाम रखना. नाम सिर्फ पुकारने के लिए नहीं होता, बल्कि इसका असर बच्चे के स्वभाव और उसकी पूरी जिंदगी पर पड़ता है. यही वजह है कि आज के समय में हर माता-पिता अपने बेटे के लिए एक ऐसा नाम चाहते हैं जो सुनने में नया हो और जिसका मतलब भी बहुत अच्छा हो. Meaningful Baby Boy Names की तलाश में हम कई बार बहुत सोच-विचार करते हैं. अगर आप भी अपने लाडले के लिए कोई हटके और खास मतलब वाला नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा. आइए देखते हैं कुछ ऐसे चुनिंदा नाम जो आपके बेटे के लिए एकदम सही रहेंगे.
लड़कों के लिए प्यारा और अर्थपूर्ण नाम कौन सा है?
आरव (Aarav) – शांति और सुकून देने वाला.
अयांश (Ayansh) – माता-पिता का हिस्सा या रोशनी की किरण.
इवान (Ivaan) – भगवान का दिया हुआ एक सुंदर तोहफा.
विवान (Vivaan) – सुबह की पहली किरण जो ऊर्जा से भरी हो.
अद्विक (Advik) – अनोखा, जिसके जैसा कोई दूसरा न हो.
कियांश (Kiyansh) – जिसमें सभी अच्छे गुण मौजूद हों.
रेयांश (Reyansh) – सूरज की रोशनी का एक हिस्सा.
युवान (Yuvan) – हमेशा जवान और ताकतवर रहने वाला.
शिवांश (Shivansh) – भगवान शिव का एक अंश.
धैर्य (Dhairya) – बहुत धीरज और हिम्मत रखने वाला.
अथर्व (Atharva) – बहुत ज्ञानी, भगवान गणेश का एक नाम.
जायन (Zayan) – जो दिखने में बहुत सुंदर और प्यारा हो.
कबीर (Kabir) – बहुत महान और बड़ा इंसान.
निर्वाण (Nirvaan) – मन की परम शांति और मुक्ति.
रियांश (Riyansh) – सूरज की पहली और प्यारी किरण.
ये भी पढ़ें: Baby Girl Names 2026: अपनी नन्ही परी के लिए चुनें सबसे मॉडर्न और प्यारे नाम, देखें पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें: Unique Baby Names 2026: अपने नन्हे मेहमान के लिए चुनें ये सबसे मॉडर्न और प्यारे नाम
ये भी पढ़ें: Baby Girl Names: 2026 के सबसे नए और यूनिक नाम, देखें अपनी बेटी के लिए बेस्ट लिस्ट
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
