घर पर झटपट तैयार करें मसाला शिकंजी, रूमप ने शेयर किया तरीका

Masala Shikanji: गर्मी के मौसम में आप भी मसाला शिकंजी बनाना चाहते हैं तो कंटेंट क्रिएटर रूमप की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. इस रेसिपी को बनाने का तरीका इंस्टाग्राम अकाउंट @cookwithrupamsehtya पर शेयर किया गया है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

Masala Shikanji: अगर आपका भी मन गर्मियों में कुछ मसालेदार और खट्टा-मीठा पीने का मन कर रहा है तो आप मसाला शिकंजी को ट्राई कर सकते हैं. मसाला शिकंजी को आप घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं. इतना ही नहीं, शिकंजी का मसाला पहले से बनाकर भी रखा जा सकता है और जब आपका शिकंजी पीने का मन करे तब आप तुरंत ही स्वादिष्ट ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. 

शिकंजी मसाला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • 1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा
  • 1 छोटा चम्मच भुनी हुई काली मिर्च
  • 2 चम्मच साबुत जीरा
  • 2 छोटे चम्मच काला नमक
  • 1 छोटा चम्मच सादा नमक
  • आधा छोटा चम्मच सोंठ पाउडर
  • 2 इलायची
  • 100 ग्राम मिश्री

शिकंजी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बर्फ के टुकड़े
  • पुदीने के पत्ते
  • नींबू
  • 2 छोटे चम्मच शिकंजी मसाला
  • सोडा

शिकंजी को कैसे तैयार करें?

  • शिकंजी मसाला बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप जीरा और काली मिर्च को डालकर भूनें. इसे धीमी आंच पर भूनें. फिर इसे ठंडा होने दें. 
  • मिक्सर जार में भुने हुए जीरा और काली मिर्च को डाल दें. इसके बाद आप साबुत जीरा को भी डाल दें. फिर काला नमक, सफेद नमक, सोंठ पाउडर, इलायची और मिश्री डालकर सभी चीजों को बारीक पीस लें. 
  • इस तरह से आप शिकंजी मसाला को तैयार कर सकते हैं. इसे आप एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें. 
  • शिकंजी बनाने के लिए आप एक गिलास में आइस क्यूब को डालें. इसके बाद कुछ पुदीना के पत्तों को डाल दें. नींबू का रस और नींबू के स्लाइस को भी डाल दें. अब आप 1 से 2 चम्मच शिकंजी मसाला को डालें. ऊपर से पानी डालें. आप चाहें तो इसमें सोडा वॉटर भी डाल सकते हैं. इसे ठंडा सर्व करें. इस तरह से आप मसाला शिकंजी तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में घर पर ट्राई करें ये स्वादिष्ट शरबत

यह भी पढ़ें: Apple Kheer Recipe: मिनटों में घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी खीर, जानें आसान रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >