यहां केवल महिलाओं को ही है बिजनेस की इजाजत, खास ड्रेस पहनकर लगाती हैं दुकान

Manipur Tourism: मणिपुर का इमा कीथल एशिया का सबसे बड़ा महिला बाजार है, जहां सिर्फ शादीशुदा महिलाएं व्यापार करती हैं. जानिए इस ऐतिहासिक बाजार की खासियतें, पारंपरिक चीजें और सामाजिक भूमिका के बारे में.

Manipur Tourism: मणिपुर देश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है. यह प्रदेश झील और यहां पर बने म्यूजियम के लिए जाना जाता है. लेकिन यहां एक पर एक ऐसा बाजार है जिसे केवल यहां कि महिलाएं ही चलाती है. जिसे इमा कीथल कहा जाता है. मणिपुरी भाषा में “इमा कीथल” का मतलब है “माओं का बाजार”. यह बाजार मणिपुर की राजधानी इंफाल में है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बाजार का इतिहास 500 साल पुराना है. 16वीं सदी में शुरू हुआ यह बाजार आज एशिया का सबसे बड़ा महिला बाजार बन चुका है.

केवल शादीशुदा महिलाएं ही कर सकती हैं व्यापार

इस बाजार की सबसे अनोखी बात यह है कि यहां केवल शादीशुदा महिलाएं ही दुकान चला सकती हैं. आज इस बाजार में लगभग 5000 महिलाएं व्यापार करती हैं. यहां की महिलाएं अपने कारोबार के लिए एक संगठन से कर्ज लेती हैं और समय पर उसे चुका देती हैं.

Also Read: Numerology: मूलांक 7 वालों के लिए जानें कौन होगा बेस्ट लाइफ पार्टनर

सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर जागरूक

इमा कीथल की महिलाएं सिर्फ व्यापार ही नहीं करतीं, बल्कि वे देश-दुनिया की खबरों से भी अपडेट रहती हैं. वे समाज और राजनीति से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करती हैं. यही कारण है कि यह बाजार न सिर्फ खरीदारी के लिए बल्कि एक सामाजिक जगह के रूप में भी जाना जाता है.

क्या-क्या मिलता है इमा बाजार में?

सब्जियां, ताजे फल, मछली और मांस
सूखी मछली और जड़ी-बूटियां
हस्तशिल्प, बांस और धातु के सामान
मणिपुरी पारंपरिक कपड़े, जैसे फानेक और इनाफि
ऊनी कपड़े और पारंपरिक गहने
माथे पर लगाती है चंदन का लेप

मणिपुरी पोशाक पहनकर ही रहती है बाजार में

बाजार में महिलाएं पारंपरिक मणिपुरी पोशाक पहनकर रहती हैं और माथे पर चंदन का लेप लगाती हैं. एक कोने में महिलाएं ऊनी कपड़े बेच रही होती हैं तो दूसरी तरफ कोई मछली तौल रही होती है.

Also Read: Vastu Tips: अगर तुलसी के पौधे में दिख रहे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, दुख और बर्बादी से पहले जरूर आते हैं नजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >