Mango Chaat Recipe: मीठा भी, तीखा भी, ननद को खिलाएं गर्मियों में सबसे चटपटी मैंगो चाट

Mango Chaat Recipe: गर्मियां शुरू होते ही बाजार में मीठे और रसीले आम दिखाई देने लगते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए आम से बनी मैंगो चाट रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बनाना बहुत ही आसान है.

Mango Chaat Recipe: गर्मी के दिनों में बाजार में ताजे और मीठे आम खूब मिलते हैं. ऐसे में हमें आम से कुछ अलग और टेस्टी बनाने का मन करते रहता है. आम का स्वाद बहुत कमाल का होता है, फिर जब उसमें थोड़ा नमक, मसाले और  खट्टा-मीठा स्वाद मिल जाए, तो उसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. तो आज हम इस आर्टिकल में आपके लिए ऐसी ही एक आसान मैंगो चाट रेसिपी लेकर आए है. जो झटपट बन जाती है और खाने में बहुत मजेदार लगती हैं. 

मैंगो चाट बनाने की सामग्री 

  • पका हुआ आम– 2  (छोटे टुकड़ों में काटा हुआ)
  • कच्चा आम – 1 (कटा हुआ)
  • खीरा– आधा (कटा हुआ)
  • उबला आलू– आधा कप (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • प्याज– आधा (बारीक कटा)
  • हरी मिर्च– 1 (बारीक कटी)
  • नींबू का रस – 1 चम्मच 
  • हरा धनिया – 1 कलियां गार्निश किया हुआ 
  • जीरा पाउडर– आधा चम्मच 
  • चाट मसाला– 1 चम्मच 
  • काला नमक– स्वादानुसार

यह भी पढ़ें: Mango Mastani Recipe: गर्मी में राहत की रानी है ये मैंगो मस्तानी, चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे!

यह भी पढ़ें: Packet Chips Bhel Puri Recipe: अब घर पर मिनटों में बनाए पैकेट चिप्स से मजेदार चटपटी भेलपुरी 

मैंगो चाट बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बाउल में कटा हुआ आम, खीरा, आलू और प्याज डालें.
  • फिर अब इसमें हरी मिर्च और नींबू का रस मिलाएं.
  • इसके बाद अब इसमें चाट मसाला, जीरा पाउडर, काला नमक डालें.
  • इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें.
  • ये खट्टी-मीठी मैंगो चाट रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी, तो इस मैंगो सीजन इस रेसिपी को अपने घर पर जरूर ट्राई करें. 

यह भी पढ़ें: Chhach Recipe: गर्मी को कहें बाय-बाय, शरीर को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए बनाए ये सुपरड्रिंक 

यह भी पढ़ें: GUAVA CHUTNEY RECIPE: ऐसे बनाएं स्वाद से भरपूर और सेहत के लिए फायदेमंद अमरूद की चटनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >